Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ग्रस्त इलाके में पहुंचे DM:मुरादाबाद में BJP विधायक रामवीर के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 4, 2026 👁 3 views
ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ग्रस्त इलाके में पहुंचे DM:मुरादाबाद में BJP विधायक रामवीर के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया
मुरादाबाद में जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और कुंदरकी के भाजपा विधायक रामवीर ठाकुर ने ट्रैक्टर पर बैठकर बाढ़ ग्रस्त एरिया का दौरा किया। इस दौरान डीएम ने ग्रामीणों से समस्याएं जानीं और तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू करने के आदेश दिए। जिलाधिकारी ने ग्रामीणों का आश्वासन दिया कि प्रशासन उनकी हर संभव मदद करेगा। मूंढापांडे थाना क्षेत्र के 12 से अधिक गांवों में कोसी नदी का पानी घुसने से बाढ़ जैसे हालात हैं। यहां किसानों की फसलें डूब गई हैं और कई गांवों में घरों में भी पानी भर गया है। इससे कच्चे मकानों के गिरने का खतरा पैदा हो गया है। राहत एवं बचाव कार्य को लेकर ग्रामीण मांग कर रहे थे। डूबी फसलों की बर्बादी के लिए मुआवजे की मांग भी किसानों की ओर से की जा रही है। इस बीच शुक्रवार को दोपहर बाद जिलाधिकारी डॉ. राजेन्द्र पैंसिया और कुंदरकी विधायक ठाकुर रामवीर सिंह बाढ़ ग्रस्त इलाके का दौरा करने पहुंचे। इस दौरान बाढ़ प्रभावित गांवों तक पहुंचने के लिए दोनों अधिकारी ट्रैक्टर पर सवार हो गए। क्योंकि इलाके में लिंक मार्ग के ऊपर से तेज बहाव के साथ कोसी नदी बह रही है। जिलाधिकारी ने गांवों का दौरा करने के बाद स्वास्थ्य विभाग को मेडिकल टीमें भेजने के निर्देश दिए हैं। ग्रामीणों को राहत सामग्री दी जाएगी और डूबी फसलों के मुआवजे के लिए भी प्रशासन सर्वे कराकर रिपोर्ट तैयार करेगा। इसके बाद किसानों को फसल डूबने का मुआवजा भी दिया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan