Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

टूटी सड़क के कारण पलटा ऑटो, ड्राइवर की मौत:ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय बेकाबू हुआ, सिर पर लगी गंभीर चोट

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 10, 2026 👁 6 views
टूटी सड़क के कारण पलटा ऑटो, ड्राइवर की मौत:ओवरब्रिज से नीचे उतरते समय बेकाबू हुआ, सिर पर लगी गंभीर चोट
कोटा में ऑटो पलटने से 57 साल के ड्राइवर की मौत हो गई। हादसा रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र के भदाना इलाके में हुआ। ऑटो ड्राइवर ओवरब्रिज से नीचे उतर रहा था, इसी दौरान टूटी हुई सड़क की वजह से वाहन बेकाबू होकर पलट गया। हादसे में ड्राइवर के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को संभाला। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस की मदद से घायल को एमबीएस अस्पताल पहुंचाया गया। सिर में गंभीर चोट होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान रिद्धि-सिद्धि कॉलोनी निवासी सत्य प्रकाश (57) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलने पर रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस अस्पताल पहुंची। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम करवाया। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। टूटी सड़क के कारण हुआ हादसा मृतक के बेटे रोहित ने बताया कि उनके पिता सुबह ऑटो लेकर घर से निकले थे। भदाना इलाके में ओवरब्रिज पर गए थे और वापस नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान सड़क के बीच में टूटी हुई जगह आने पर ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह पलट गया। हादसे में पिता के सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। सिर में लगी गंभीर चोट के कारण उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। रेलवे कॉलोनी थाना पुलिस मामले की जानकारी जुटाकर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan