Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

त्योहारों को लेकर 8 किमी फ्लैग मार्च:डीएम बोले- EVM FLC शुरू, 1762 बूथों के लिए वेयरहाउस का निरीक्षण

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 17, 2026 👁 1 views
त्योहारों को लेकर 8 किमी फ्लैग मार्च:डीएम बोले- EVM FLC शुरू, 1762 बूथों के लिए वेयरहाउस का निरीक्षण
संभल में आगामी त्योहारों को देखते हुए गुरुवार शाम 6 बजे चौधरी सराय पुलिस चौकी से 8 किलोमीटर लंबा फ्लैग मार्च निकाला गया। डीएम अंकित खंडेलवाल और एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने पुलिस फोर्स के साथ शहर के प्रमुख इलाकों में पैदल मार्च किया। मार्च विवादित धार्मिक स्थल और कार्तिकेय महादेव मंदिर से होते हुए रात 7:40 बजे रायसत्ती थाना क्षेत्र की भोलेश्वर पुलिस चौकी पर समाप्त हुआ। त्योहारों को परंपरागत तरीके से मनाने की अपील डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि गणेश पूजन, नवरात्रि, दशहरा और दीपावली समेत आगामी त्योहारों को देखते हुए फ्लैग मार्च किया गया है। उन्होंने लोगों से त्योहारों को परंपरागत तरीके से मनाने और शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। ढाई महीने तक चलेगा त्योहारों का सिलसिला डीएम ने बताया कि जिले में धारा 163 बीएनएस लागू है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए जोनल और सेक्टर स्कीम लागू की गई है। अगले करीब ढाई महीने तक चलने वाले त्योहारों को देखते हुए जोनल मजिस्ट्रेट और पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। गश्त बढ़ाने के साथ पीआरवी वैन को भी लगातार सक्रिय रखा गया है। सोशल मीडिया पर भी पुलिस की नजर एसपी विकास चंद्र त्रिपाठी ने सोशल मीडिया पर माहौल बिगाड़ने की कोशिश करने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने बताया कि सोशल मीडिया पर निगरानी के लिए विशेष टीम लगातार काम कर रही है। विद्वेष फैलाने वाली पोस्ट, भड़काऊ सामग्री और अफवाह फैलाने वालों की पहचान की जा रही है। एसपी के मुताबिक, ऐसे मामलों में एफआईआर भी दर्ज की गई हैं और जरूरत पड़ने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पंडालों को सेक्टर और जोन में बांटा एसपी ने बताया कि गणेश पूजा के पंडालों और बड़े आयोजनों को सेक्टर और जोन में बांटा गया है। राजपत्रित अधिकारियों के नेतृत्व में मजिस्ट्रेटों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके अलावा पीएसी और आरआरएफ की तैनाती भी की गई है। पुलिस का उद्देश्य सभी धार्मिक आयोजनों को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराना और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी से बचाना है। EVM की FLC प्रक्रिया भी शुरू डीएम अंकित खंडेलवाल ने बताया कि गुरुवार से EVM की फर्स्ट लेवल चेक (FLC) प्रक्रिया शुरू हुई है। जिले में कुल 1,762 बूथ हैं। इनके लिए VVPAT के मानकों के अनुसार FLC की जा रही है। यह प्रक्रिया करीब 25 दिन चलेगी। आने वाले दिनों में निर्वाचन आयोग के ऑब्जर्वर भी जिले का दौरा करेंगे। अधिकारी और पुलिसकर्मी रहे मौजूद वेयरहाउस पर एडीएम (रा./वि.) सत्यप्रिय सिंह, न्यायिक एडीएम सौरभ पांडेय, डिप्टी कलेक्टर रामानुज, एसडीएम संभल विकास चंद्र और तहसीलदार धीरेंद्र कुमार सिंह मौजूद रहे। फ्लैग मार्च में सीओ संभल कुलदीप कुमार, एसएचओ मोहित चौधरी, एसओ सौरभ त्यागी समेत पुलिसकर्मी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan