crime
दो ग्रामीणों को सांप ने डसा, इलाज से बची जान
औंधी| औंधी क्षेत्र में खेतों में फसल कटाई के दौरान दो ग्रामीणों को सांप ने डस लिया। दोनों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंधी पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर सुमन व स्वास्थ्य कर्मियों के द्वारा समय पर उपचार मिलने के कारण दोनों की जान बच गई। जानकारी के अनुसार, घोटिया कन्हार निवासी सूरज दुग्गा (38 वर्ष) और गुड़ारास निवासी प्रकाश घरत (36 वर्ष) खेत में फसल की कटाई का काम कर रहे थे। इसी दौरान दोनों को सांप ने डस लिया। घटना के बाद परिजनों व ग्रामीणों ने बिना देर किए दोनों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंधी पहुंचाया। अस्पताल में चिकित्सक व स्वास्थ्य कर्मियों ने तत्काल उपचार शुरू किया। समुचित इलाज और स्वास्थ्य टीम की सक्रियता से दोनों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र औंधी की ओर से ग्रामीणों से अपील की गई है कि मौसम में बदलाव और खेतों में फसल कटाई के दौरान विशेष सावधानी बरतें। खेतों में जाने से पहले जूते पहनें, हाथों में दस्ताने रखें और अंधेरे या घास-झाड़ियों वाले स्थानों पर विशेष सतर्कता बरतें। सांप डसने पर झाड़-फूंक या घरेलू उपचार में समय बर्बाद न करें। पीड़ित को तुरंत अस्पताल पहुंचाएं।
Read full article on Bhaskar