business
दोनों अंडरब्रिज में लोहे के रेल क्लस्टर बनाने का काम शुरू
भास्कर न्यूज | राजनांदगांव शहर के दोनों अंडरब्रिज में लोहे के रेल क्लस्टर बनाने का काम शुरू कर दिया गया है। विगत दिनों इसका मटेरियल यहां पहुंच चुका है। अब निर्माणाधीन अंडरब्रिज के पास इसका बेस बनाने के साथ ट्रैक को लोहे का सपोर्ट मजबूती से देने काम कर रहे हैं । सुरक्षा के लिहाज से इसी क्लस्टर पर ट्रेनों का भार रहेगा, ट्रेनों की आवाजाही आसान और सुरक्षित ढंग से होगी। ट्रैक के नीचे जहां जरूरत होती है वहां लोहे को पुश किया जा रहा है। पूरी तरह मजबूती आने पर कंक्रीट की सुरंग को पुश किया जाएगा। रेलवे अफसरों से मिली जानकारी अनुसार अब कोई तकनीकी बाधा नहीं आई तो मार्च अंत तक दोनों अंडरब्रिज तैयार हो जाएंगे। फिलहाल रेलवे अंडरब्रिज के आसपास तेजी से काम कर रहा है। मटेरियल और हैवी मशीनों को लाने वहां रखने जगह को समतल किया जा रहा है।
Read full article on Bhaskar