Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

थ्रेसर में फंसने से बीएससी छात्र की मौत:फर्रुखाबाद में एक हाथ और पैर शरीर से अलग, बाजरे की खड़ाई करते समय हुआ हादसा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
थ्रेसर में फंसने से बीएससी छात्र की मौत:फर्रुखाबाद में एक हाथ और पैर शरीर से अलग, बाजरे की खड़ाई करते समय हुआ हादसा
फर्रुखाबाद के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बेग गांव में गुरुवार शाम बाजरे की थ्रेसर से खड़ाई करते समय दर्दनाक हादसे में 19 वर्षीय बीएससी छात्र अनुभव की मौत हो गई। बाजरे का गठ्ठर थ्रेसर में डालते समय अचानक उसका हाथ मशीन में चला गया। देखते ही देखते वह थ्रेसर की चपेट में आ गया। हादसा इतना भीषण था कि युवक का शरीर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गांव बेग निवासी तिरुमल सिंह का 19 वर्षीय पुत्र अनुभव गुरुवार शाम करीब छह बजे गांव के ही एक व्यक्ति के थ्रेसर से बाजरे की खड़ाई कर रहा था। इसी दौरान बाजरे का गठ्ठर थ्रेसर में डालते समय अचानक उसका हाथ मशीन के अंदर चला गया। वह थ्रेसर में फंस गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे में उसका एक हाथ और एक पैर शरीर से अलग हो गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। लोगों ने थ्रेसर को खोलकर अनुभव को बाहर निकाला। हादसे का भयावह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सूचना मिलने पर परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए। बेटे का शव देखकर मां अनीता देवी और बहन कंचन, रितु व गार्गी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सदमे में मां और बहनों की हालत बिगड़ गई। अनुभव अपने परिवार का इकलौता बेटा था और बीएससी का छात्र था। उसकी असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। पिता तिरुमल सिंह समेत परिवार के अन्य सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना मिलने पर थाना प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने शव की जांच-पड़ताल की। इस दौरान अनुभव का एक पैर और हाथ घटनास्थल पर नहीं मिला। पुलिस ने इस संबंध में भी जानकारी जुटाई। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan