Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारिणी जारी:नवीनीकरण छात्र 15 सितंबर, नए विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 25, 2026 👁 3 views
दशमोत्तर छात्रवृत्ति आवेदन की समय-सारिणी जारी:नवीनीकरण छात्र 15 सितंबर, नए विद्यार्थी 31 अक्टूबर तक कर सकेंगे आवेदन
शामली में दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना के तहत आवेदन, सत्यापन और वितरण की समय-सारिणी जारी कर दी गई है। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी सुधीर कुमार ने बताया कि नवीनीकरण कराने वाले छात्र 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। वहीं, नए विद्यार्थियों को 31 अक्टूबर 2026 तक आवेदन का मौका मिलेगा। यह योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए है। इसके अंतर्गत उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत पात्र छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति और शुल्क प्रतिपूर्ति का लाभ प्रदान किया जाएगा। इस योजना का लाभ अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग और अल्पसंख्यक वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को मिलेगा। शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार, विश्वविद्यालय, एफिलिएटिंग एजेंसी, नोडल अधिकारी और जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा शिक्षण संस्थानों की फीस का सत्यापन 30 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। संबंधित विश्वविद्यालय और एजेंसियां शिक्षण संस्थान की मान्यता, पाठ्यक्रम, सीटों की संख्या और फीस का विवरण ऑनलाइन पोर्टल पर दर्ज कर डिजिटल हस्ताक्षर से लॉक करेंगी। कक्षा 11-12 को छोड़कर उच्च कक्षाओं में अध्ययनरत नवीनीकरण के विद्यार्थियों को 15 सितंबर से 15 अक्टूबर 2026 तक ऑनलाइन आवेदन करना होगा। आवेदन की हार्डकॉपी भी इसी अवधि में संबंधित शिक्षण संस्थान में जमा करना अनिवार्य है। शिक्षण संस्थान विद्यार्थियों का बायोमेट्रिक सत्यापन करेंगे और उनके प्राप्तांक, पूर्णांक तथा उपस्थिति दर्ज करेंगे। अपात्र विद्यार्थियों के आवेदन निरस्त किए जाएंगे, जबकि पात्र विद्यार्थियों के आवेदन ऑनलाइन सत्यापित कर आगे बढ़ाए जाएंगे। यह पूरी प्रक्रिया 25 अक्टूबर 2026 तक संपन्न करनी होगी। कक्षा 12वीं से उच्चतर दशमोत्तर कक्षाओं में अध्ययनरत नए विद्यार्थियों के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन और आवेदन की प्रक्रिया 15 सितंबर से 31 अक्टूबर 2026 तक चलेगी। विद्यार्थी 16 सितंबर से 2 नवंबर तक फाइनल प्रिंट निकाल सकेंगे। आवेदन की हार्डकॉपी सभी आवश्यक दस्तावेजों के साथ 16 सितंबर से 4 नवंबर तक शिक्षण संस्थान में जमा करनी होगी। शिक्षण संस्थानों को प्राप्त आवेदनों की ऑनलाइन जांच, अपात्र आवेदनों को निरस्त करने और पात्र विद्यार्थियों के आवेदन सत्यापित कर अग्रसारित करने की प्रक्रिया 16 सितंबर से 10 नवंबर 2026 तक पूरी करनी होगी। विश्वविद्यालय करेंगे अंतिम सत्यापन विश्वविद्यालय एवं एफिलिएटिंग एजेंसियों द्वारा नवीनीकरण विद्यार्थियों के वास्तविक होने का सत्यापन 15 सितंबर से 5 नवंबर 2026 तक किया जाएगा। वहीं नए विद्यार्थियों के मामलों में यह प्रक्रिया 16 सितंबर से 25 नवंबर 2026 तक चलेगी। इस दौरान अपात्र विद्यार्थियों, पाठ्यक्रमों और संस्थानों को ब्लॉक किया जाएगा। जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी ने जनपद की सभी शिक्षण संस्थाओं को निर्देशित किया है कि निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार सभी वर्गों के पात्र छात्र-छात्राओं से छात्रवृत्ति के लिए ऑनलाइन आवेदन कराएं और संस्थान स्तर की सभी आवश्यक कार्रवाई निर्धारित समय में पूरी करना सुनिश्चित करें। विद्यार्थियों से भी अपील की गई है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय से आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan