crime
देवास में सरकारी स्कूल 15 दिन से बंद:DEO बोले- अतिथि शिक्षक आ रहे थे, सरपंचों ने शिकायत की
देवास जिले के कोथमीर गांव का सरकारी प्राथमिक स्कूल करीब 15 दिन से बंद है। शनिवार को ग्रामीणों की शिकायत पर पंचायत प्रतिनिधि स्कूल पहुंचे। निरीक्षण के दौरान स्कूल बंद मिला। पंचायत ने मौके पर पंचनामा बनाया। सरपंच मिथलेश कोचले, पंचायत सचिव अमरसिंह मुजाल्दे और पंच स्कूल की स्थिति देखने पहुंचे थे। सरपंच मिथलेश कोचले ने कहा कि गांव का सरकारी स्कूल नियमित खुलना चाहिए, ताकि बच्चों की पढ़ाई न रुके। उन्होंने नियमित शिक्षक नहीं होने पर अतिथि शिक्षक की व्यवस्था करने की मांग की। DEO बोले- नए अतिथि शिक्षक की व्यवस्था जिला शिक्षा अधिकारी राजीव सूर्यवंशी ने बताया कि पुराने अतिथि शिक्षक के नहीं आने से स्कूल बंद था। अब नए अतिथि शिक्षक की व्यवस्था कर दी गई है। एक और शिक्षक को भी स्कूल में तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि अब स्कूल नियमित रूप से खुलेगा और बच्चों की पढ़ाई जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar