politics
दिव्यांगों-बुजुर्गों को मतदान में दिया सहारा
राजसमंद| पंचायत आम चुनाव में दिव्यांग, असहाय और बुजुर्ग मतदाताओं के लिए स्काउट-गाइड के स्वयंसेवक मददगार बने। स्थानीय संघ राजसमंद के स्वयंसेवकों ने मतदान केंद्रों पर नि:स्वार्थ भाव से सेवाएं देकर मतदान को आसान बनाया। मतदाताओं ने भी उन्हें आशीर्वाद दिया। स्थानीय संघ सचिव धर्मेंद्र अनोखा ने बताया कि जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणकुमार हसीजा, एसपी हेमंत कलाल और सीईओ जिला परिषद बृजमोहन बैरवा के निर्देश पर राजसमंद पंचायत समिति के सभी मतदान केंद्रों पर दो-दो स्काउट-गाइड तैनात रहे। रेलमगरा पंचायत समिति के बूथ संख्या 33 पर उन्होंने स्वयं व्हीलचेयर से दिव्यांग और नेत्रहीन मतदाताओं को सहायता दी। राउमावि एमडी के बूथ 147, 148, 149 और कमरा नंबर 4 के साथ नौगामा के तीनों बूथों पर भी स्वयंसेवकों ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने मतदाताओं को मुख्य द्वार से बूथ तक पहुंचाया, महिलाओं और दिव्यांगों की मदद की, मोबाइल जमा कराए तथा जल सेवा दी।
Read full article on Bhaskar