politics
धूमधाम से निकली श्रीकृष्ण पालकी यात्रा:बदायूं में भजनों पर झूमे श्रद्धालु, गूंजे जयकारे
बदायूं में उघैती के गांव मेवली स्थित प्राचीन ठाकुरद्वारा मंदिर से मंगलवार को भगवान श्रीकृष्ण की भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। भजनों और जयकारों के बीच बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हर्षोल्लास के साथ हिस्सा लिया, जिससे पूरा गांव कृष्ण भक्ति में सराबोर हो गया। जगह-जगह हुआ पालकी का स्वागत शोभायात्रा ठाकुरद्वारा मंदिर से शुरू होकर गांव की मुख्य गलियों से गुजरी। इस दौरान शनि मंदिर, राम मंदिर, मेला मंदिर, गमादेत और परी मंदिर आदि स्थलों पर श्रद्धालुओं ने पालकी का पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया। भजनों पर झूमते भक्तों ने भगवान की पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की कामना की। वापस ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचकर यात्रा का समापन हुआ। धार्मिक आयोजन में मंदिर के पुजारी राजेंद्र प्रसाद शर्मा, कमेटी प्रबंधक दीवान सिंह, भूप सिंह, सुरेश, नेम सिंह, अवधेश, आशीष, धर्मपाल और जितेंद्र सहित तमाम ग्रामीण मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar