crime
धार में कलेक्शन एजेंट पर 8-9 बार चाकू से हमला:हाथ-पैर और कमर में चोट; ICU में भर्ती, आरोपी फरार
धार के नौगांव थाना क्षेत्र के जेतपुरा में रविवार दोपहर कलेक्शन एजेंट पर चाकू से हमला किया गया। रामनगर निवासी शुभम मालुसरे बाइक से काम के लिए जा रहे थे। जेतपुरा के CNG पेट्रोल पंप के पास आरोपी शुभम रोमियो ने उन पर हमला कर दिया। हमले में पीड़ित बाइक से गिर गया। इसके बाद आरोपी ने उन पर 8 से 9 बार चाकू से वार किए। शुभम के हाथ, पैर और कमर में चोट आई है। हमला करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया। घायल शुभम को जिला अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें ICU में भर्ती किया गया। उनका इलाज जारी है। पहले से चल रहा था विवाद शुभम ने पुलिस को बताया कि आरोपी शुभम रोमियो के साथ उनका पुराना विवाद है। दोनों पहले साथ पढ़ते थे। तभी से उनके बीच विवाद चल रहा है। शुभम का आरोप है कि आरोपी ने पहले भी उनके साथ लूट की थी। इसकी शिकायत उन्होंने थाने में की थी। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस घटना की जानकारी मिलते ही नौगांव पुलिस जिला अस्पताल पहुंची। पुलिस ने घायल शुभम से घटना की जानकारी ली। थाना प्रभारी राज ललन मिश्रा ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपी के पिता को भी हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। फरार आरोपी की तलाश जारी है।
Read full article on Bhaskar