top
UGC NET 2026 री-एग्जाम शहर सूचना पर्ची जारी, ऐसे करें डाउनलोड, एडमिट कार्ड जल्द
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने 1 सितंबर को यूजीसी नेट री-एग्जाम (UGC NET 2026) के लिए शहर सूचना पर्ची जारी कर दी है, जिसे उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://ugcnet.nta.nic.in/ पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं। इसके लिए लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे कि एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड की जरूरत पड़ेगी। तीन विषयों की परीक्षा 9 और 10 सितंबर को आयोजित होने वाली है। टाइम टेबल एनटीए ने पहले ही जारी कर दिया है। शहर सूचना पर्ची बेहद ही महत्वपूर्ण दस्तावेज है। हालांकि यह एडमिट कार्ड नहीं है। इसमें उम्मीदवार का नाम, फोटोग्राफ, हस्ताक्षर समेत आवंटित शहर की जानकारी होती है, जहां परीक्षा केंद्र आवंटित किए जाएंगे। ताकि उम्मीदवार पहले से यात्रा और आवास की व्यवस्था सुनिश्चित कर सकें। ऐसे करें डाउनलोड सबसे पहले यूजीसी नेट नेट की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर नीचे दिए गए कैंडीडेट एक्टिविटी के सेक्शन में जाकर एडवांस सिटी इंटीमेशन स्लिप के लिंक पर क्लिक करें। नया पेज खुलेगा। यहाँ एप्लिकेशन नंबर और पासवर्ड दर्ज करके लॉग इन करें। स्क्रीन पर शहर सूचना पर्ची नजर आएगी। इसे अच्छे से चेक और डाउनलोड कर लें। भविष्य के संदर्भ में उम्मीदवार इसका प्रिंट आउट निकाल कर भी रख सकते हैं। mpbn-2026-09-01-84741d
Read full article on Mp Breaking News