education
UPESSC ने 15 हजार पदों का विज्ञापन जारी किया:12,405 सहायक अध्यापक, 2,607 PGT पदों पर भर्ती शुरू
उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने 15,000 से अधिक शिक्षक पदों पर भर्ती की घोषणा की है। आयोग ने मंगलवार को दो बड़े विज्ञापन (संख्या 05/2026 और 06/2026) जारी कर सहायक अध्यापक और प्रवक्ता (PGT) के रिक्त पदों को भरने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। 12,405 सहायक अध्यापक, 2,607 PGT पद आयोग की ओर से जारी विज्ञापन के मुताबिक, सहायक अध्यापक भर्ती (विज्ञापन संख्या - 05/2026) के तहत कुल 12,405 पदों पर ऑनलाइन भर्ती की जाएगी। इसमें माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (अशासकीय सहायता प्राप्त) के 897 पद और बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत सहायक अध्यापक (शहरी/URBAN) के 11,508 पद शामिल हैं। वहीं, प्रवक्ता संवर्ग/PGT भर्ती (विज्ञापन संख्या - 06/2026) के तहत प्रदेश के अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में 2,607 रिक्त पदों पर विज्ञापन प्रकाशित किया गया है। आवेदन की तिथियां और परीक्षा कार्यक्रम सहायक अध्यापक भर्ती PGT भर्ती OTR अनिवार्य, वेबसाइट पर देखें पूरी जानकारी आयोग ने स्पष्ट किया है कि आवेदन करने वाले सभी अभ्यर्थियों के लिए वन टाइम रजिस्ट्रेशन (One Time Registration - OTR) व्यवस्था लागू की गई है और यह प्रक्रिया पूरी करना अनिवार्य है। विस्तृत विज्ञापन और निर्देश पुस्तिका के लिए अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट देख सकते हैं।
Read full article on Bhaskar