Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

उतरौला बलरामपुर- मदरसे के छात्र छात्राओं ने तिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्रप्रेम का दिया संदेश

📰 Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br 🕐 1 min read 📅 August 14, 2026 👁 4 views
उतरौला बलरामपुर - प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के हर घर तिरंगा एवं तिरंगा यात्रा अभि यान से अब मदरसे भी जुड़ रहे हैं। इसी क्रम में मदरसा दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवारे मिल्लत, छीतर पारा में गुरुवार को बच्चों एवं शिक्षकों ने उत्साह पूर्वकतिरंगा यात्रा निकालकर राष्ट्र भक्ति का सन्देश दिया। मदरसा के प्रांगण से तिरंगा यात्रा प्रारम्भ होकर आस पास के क्षेत्रों से होकर निकली। यात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं अपने हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वन्दे मातरम् के उद्घोष कर रहे थे। कार्यवाहक प्रधाना चार्य मोहम्मदशरीफुल हसन ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य था कि विद्यार्थि यों में राष्ट्रप्रेम, सामा जिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करना है। इस कार्य क्रम में गुलाम मोइनु द्दीन ने कहा कि यह तिरंगा देश की एकता, अखंडता और गौरव का प्रतीक है तथा प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह इसके सम्मान को बनाए रखे। शिक्षकों ने विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ध्वज केसम्मान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान तथा देश के प्रति अपने कर्तव्यों के बारे में जानकारी दी। शिक्षक मुबारक अली अली हसन, मोहम्मद फजले रसूल, तुफैल अहमद, इस्तेकामत हुसैन, मोहम्मद अकील मोहम्मद इकराम अली, उस्मान अली, मोहम्मदशकील अब्दुल हकीम, तफ्फ जुल्ल हुसैन शिक्षक के अलावा छात्र छात्रा एं मौजूद रहे। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan