business
उतरौला बलरामपुर- विद्युत समाधान कैम्प में उपभोक्ताओं की समस्याओ का मौके पर ही किया गया निस्तारण
उतरौला बलरामपुर- शाहपुर इटई बाजार में विद्युत विभाग की ओर से विद्युत उपभोक्ता समाधान कैम्प लगाया गया। कैम्प में एस डी ओ उतरौला ग्रामीण जी पी सिंह, जितेन्द्र द्विवेदी, कृष्ण पाल के अलावा विभा गीय कर्मचारी भी मौजूद रहे। इस दौरान उपभोक्ताओं ने बिजली बिल में गड़बड़ी, मीटर और अन्य विद्युत सम्बन्धी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखीं। विभा गीय अधिकारियों ने शिकायतों की जांच कर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया। पात्र उपभोक्ता ओं के नए विद्युत कनेक्शन भी किए गए। कैम्प में अनवरी बेगम, दिलशाद,अमि रका प्रसाद, साहीन, नारद प्रसाद और अमरजीत वर्मा के अलावा अन्य उप भोक्ताओं ने पहुंच कर अपनी समस्याओं का समाधान कराया। एस डीओ जी पी सिंह ने कहा कि उपभोक्ताओं की विद्युत सम्बन्धी समस्याओं का प्राथमि कता के आधार पर त्वरित निस्तारण किया जा रहा है। हिन्दी संवाद न्यूज से असगर अली की खबर उतरौला बलरामपुर।
Read full article on Hindi News, हिंदी समाचार, Samachar, Today News, Br