politics
उदयपुर मूर्ति खंडित मामला : नगर निगम की बुलडोजर कार्रवाई पर उपजा विवाद, माकपा सांसद अमराराम और राजेश सिंघवी ने की मानवीय रुख अपनाने की मांग
उदयपुर के इंदिरा नगर (बीड़ा) में शिव मूर्ति खंडित करने की घटना के बाद क्षेत्र में उपजे सांप्रदायिक तनाव और नगर निगम द्वारा जारी ध्वस्तीकरण के नोटिस को लेकर विवाद गहरा गया है। भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (मार्क्सवादी) ने एक ओर जहाँ घटना की कड़ी निंदा करते हुए दोषियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है, वहीं दूसरी ओर आरोपी के किराए के मकान को बुलडोज करने की प्रशासनिक मंशा को गैर-कानूनी और अमानवीय करार दिया है।
Read full article on Khas Khabar