top
उधारी के रुपये मांगने पर युवक को घर में घुसकर-पीटा:आगरा में चार लोगों ने किया हमला, लहूलुहान हुआ युवक, CCTV में कैद हुई घटना
आगरा के नरायच में उधारी के रुपये मांगना एक युवक को महंगा पड़ गया। आरोप है कि रुपये के लेनदेन को लेकर चार लोग उसके घर में घुस आए और मारपीट की। इस हमले में युवक लहूलुहान हो गया। यह घटना गली में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। नरायच निवासी प्रदीप ने बताया कि उसने करीब एक साल पहले पड़ोसी लांगुरिया को रुपये उधार दिए थे। कई बार मांगने पर भी लांगुरिया ने रुपये वापस नहीं किए। प्रदीप के मुताबिक, 2 सितंबर की शाम करीब 4 बजे वह अपने घर में सो रहा था। तभी लांगुरिया, अभिषेक, राखी और अंशुल उसके घर में घुस आए। उधारी के रुपये को लेकर उनके बीच कहासुनी होने लगी। प्रदीप ने जब इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने पहले घर के अंदर और फिर गली में उसके साथ मारपीट की। मारपीट में प्रदीप को चोटें आईं और वह लहूलुहान हो गया। उसके परिजन उसे इलाज के लिए अस्पताल ले गए। आरोप है कि आरोपी जाते समय प्रदीप का मोबाइल फोन भी तोड़ गए। एसीपी छत्ता श्वेता वर्मा ने बताया कि इस मामले में FIR दर्ज कर जांच की जा रही है।
Read full article on Bhaskar