Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
business

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:बैंक हड़ताल से 800-करोड़ का व्यापार प्रभावित, विश्वनाथ के दरबार पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 11, 2026 👁 2 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:बैंक हड़ताल से 800-करोड़ का व्यापार प्रभावित, विश्वनाथ के दरबार पहुंची ‘हनुमान अंश’ की टीम
नमस्कार, वाराणसी की आज (शुक्रवार) की बड़ी खबरें...बैंकों की शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इस हड़ताल से वाराणसी में 800 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं जिले की करीब 400 शाखाओं में तालाबंदी है। कर्मचारी बैंक के गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन 5-डे वर्किंग, फेयर PLI (परफॉर्मेंस लिंड इंसेंटिव) को लेकर किया जा रहा है। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. बैंक कर्मियों की हड़ताल, वाराणसी में 800-करोड़ का व्यापार प्रभावित बैंकों की शुक्रवार को राष्ट्रव्यापी हड़ताल है। इस हड़ताल से वाराणसी में 800 करोड़ रुपए का कारोबार प्रभावित हुआ है। वहीं जिले की करीब 400 शाखाओं में तालाबंदी है। कर्मचारी बैंक के गेट पर खड़े होकर प्रदर्शन कर रहे हैं। यह प्रदर्शन 5-डे वर्किंग, फेयर PLI (परफॉर्मेंस लिंड इंसेंटिव) को लेकर किया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर... 2. नगर निगम ने वाराणसी में चिह्नित किए 489 जर्जर मकान, सभी को भेजी नोटिस वाराणसी में लगातार दो दिन दो मकान बारिश की वजह से गिर गए। गनीमत यह रही की दोनों मकान बंद थे। और कोई उसमे रहता नहीं था। जिससे कोई जनहानि नहीं हुई। ऐसे में नगर निगम ने एक बार फिर जर्जर मकानों को लेकर एक बड़ा अभियान शुरू किया है। शहर के 489 जर्जर मकानों को चिह्नित कर सभी को नोटिस भेजी है। वहीं पार्षदों से भी अपने क्षेत्र के जर्जर मकानों की लिस्ट मांगी गई है। पढ़ें पूरी खबर... 3. वाराणसी के आसमान में छाए बादल, बारिश का अलर्ट वाराणसी में एक बार फिर गंगा का जलस्तर स्थिर हो गया है। वहीं शुक्रवार को वाराणसी के आसमान में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं। सुबह 8 बजे तापमान 30 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं 14 किलमीटर प्रतिघंटा की रफ़्तार से हवा चल रही है। वहीं गंगा और वरुणा के तटवर्ती इलाकों में लोगों की दिक्कतें बढ़ रही हैं। पढ़ें पूरी खबर... 4. पूर्व पीएम के कॉलेज की कक्षाओं में टपक रहा पानी:छात्रों ने कहा- दिल्ली जैसा हादसे का खतरा काशी के 100 साल से ज्यादा पुराने हरिश्चंद्र महाविद्यालय की कक्षाओं में बारिश का पानी टपक रहा है। इसका वीडियो कॉलेज के छात्रों ने सार्वजनिक किया है। वीडियो सामने आने के बाद छात्रों ने भवन की हालत और सुरक्षा को लेकर सवाल उठाए हैं। छात्रों का कहना है कि कई बार शिकायत के बाद भी मरम्मत नहीं कराई गई। पढ़ें पूरी खबर... 5.बेनीपुर में ऑटो रुकवाकर युवक से नकदी और मोबाइल लूटा चोलापुर थाना क्षेत्र के बेनीपुर में चौरा माता मंदिर के पास बाइक सवार तीन अज्ञात बदमाशों ने एक ऑटो को रुकवाकर युवक से नकदी और मोबाइल फोन लूट लिया। वारदात को अंजाम देने के बाद बदमाश मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की लिखित शिकायत चोलापुर पुलिस से की है। पढ़ें पूरी खबर... 6. भारत-रूस दोस्ती के लिए गंगा की आरती उतारी, मोदी-पुतिन की फोटो लेकर प्रार्थना की ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान भारत और रूस के बीच हो रही अहम द्विपक्षीय वार्ता की सफलता की गूंज धर्मनगरी काशी तक पहुंच गई है। दोनों देशों की प्रगाढ़ दोस्ती और वैश्विक मंच पर इस वार्ता की सफलता के लिए वाराणसी में नमामि गंगे की टीम ने श्री काशी विश्वनाथ और मां गंगा से विशेष प्रार्थना की। पढ़ें पूरी खबर... 7. वाराणसी के इस मोहल्ले में दो महीने से नरक, सीवर चोक, हैंडलूम बंद ‘दो महीने से हम लोग इसी नरक में जिंदगी गुजार रहे हैं। हमारा कारोबार बंद हो गया है। लूम में सीवर का पानी लबालब है। पार्षद से कई बार कहा गया लेकिन न वो फोन उठाते और न घर पर मिलते हैं। समस्या के समाधान के लिए कहिये तो कहते हैं करवाते हैं। कई बार लखनऊ फोन किया पर एक बार भी समाधान के लिए एक अधिकारी तक नहीं आया।’ पढ़ें पूरी खबर... 8. बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंची ‘हनुमान अंश’ की स्टार कास्ट कैची धाम के नीम करौली बाबा के ऊपर बनी ब्लॉकबस्टर फिल्म हनुमान अंश की स्टार कास्ट शुक्रवार को दोपहर बाद बाबा विश्वनाथ के दरबार पहुंची। इस दौरान फिल्म के अभिनेता शोभनिव सत्य को देखने के लिए लोगों को भीड़ उमड़ पड़ी और बाबा विश्वनाथ के दरबार में जय हनुमान और जय श्रीराम का उद्घोष होने लगा। पढ़ें पूरी खबर... 9. गरथौली उपकेंद्र पर कल 5 घंटे बंद रहेगी बिजली वाराणसी के चौबेपुर क्षेत्र में गरथौली विद्युत उपकेंद्र पर कल 12 सितंबर 2026 को पांच घंटे बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी विद्युत वितरण उपखंड-तृतीय, उगापुर के एसडीओ अजीत सोनकर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है। उन्होंने बताया कि मेंटेनेंस कार्य के चलते यह फैसला लिया गया है। पढ़ें पूरी खबर... 10. जेएचवी माल पर वाराणसी नगर निगम सख्त वाराणसी नगर निगम जेएचवी माल द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम के उल्लंघन पर सख्त हुआ है। जेएचवी माल द्वारा कूड़े को अपने ही परिसर में डंप करने से गंदगी फैल रही है। जबकि डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन की गाड़ी रोजाना वहां जाती है। इस बात की सूचना पर निगम ने जेएचवी माल को नोटिस दी थी. नोटिस की समयावधि समाप्त होने के बाद निगम सख्त होता दिखाई दे रहा है। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan