Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पंखा फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास के 6 घर खाली कराने पड़े; समूह संचालिकाओं ने 10 गुना मानदेय मांगा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 28, 2026 👁 1 views
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पंखा फैक्ट्री में भीषण आग, आसपास के 6 घर खाली कराने पड़े; समूह संचालिकाओं ने 10 गुना मानदेय मांगा
नमस्कार, वाराणसी की आज (सोमवार) की बड़ी खबरें… वाराणसी में पंखा बनाने वाली एक फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री में ड्रमों में रखे ज्वलनशील केमिकल की वजह से आग बढ़ती चली गई। धुएं के चलते दमकल टीम को आसपास के 6 घर खाली कराने पड़े। उधर, समूह संचालिकाओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। बोलीं-पंचायत के सभी काम करते हैं, हमें 20 हजार रुपए मानदेय चाहिए। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें… 1- पंखा निर्माण फैक्ट्री से आग की लपटें उठीं, आसपास के घर खाली कराए गए; 2 मंजिला बिल्डिंग के पिलर झुके वाराणसी के मंडुवाडीह इलाके में सोमवार भोर एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग तेजी से फैली और कुछ ही देर में पूरा परिसर धुएं और लपटों से घिर गया। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया। पूरी खबर पढ़िए… 2- CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया और मार्च निकाला, पुलिस की बैरिकेडिंग रोक नहीं पाई वाराणसी में सोमवार को मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सैकड़ों कार्यकर्ता अंबेडकर पार्क में जुटे। हाथों में कांग्रेस के झंडे और विरोध की तख्तियां थीं। यहां चुनाव आयोग के खिलाफ नारेबाजी की गई। पूरी खबर पढ़ें… 3- बिजली घर पर ग्रामीणों का हंगामा-मारपीट, दूसरे फीडर की सप्लाई बंद कराने पर विवाद वाराणसी के पिंडरा तहसील क्षेत्र में रविवार रात गजोखर विद्युत उपकेंद्र पर बिजली कटौती को लेकर हंगामा हो गया। हिरामनपुर फीडर से जुड़े कई गांवों में तीन दिन से बिजली नहीं आने से नाराज ग्रामीण रात करीब 8 बजे उपकेंद्र पहुंच गए। ग्रामीणों ने मांग की कि जब तक उनके फीडर की बिजली बहाल नहीं होती, तब तक दूसरे फीडरों की भी आपूर्ति बंद रखी जाए। पूरी खबर पढ़िए… 4- फिर बढ़ने लगा गंगा का जलस्तर, 84 घाटों का संपर्क टूटा; अगले 5-6 दिन बारिश के आसार नहीं वाराणसी में सोमवार सुबह तेज धूप खिली रही। सुबह का तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हवा की रफ्तार करीब 5 किमी प्रति घंटा और नमी 81% रही। मौसम विभाग के अनुसार, अगले 5 से 6 दिनों तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। पूरी खबर पढ़िए… 5- समूह संचालिकाओं का जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन, बोलीं- सभी काम हम करते हैं लेकिन मानदेय मात्र 2 हजार वाराणसी के जिला मुख्यालय पर सैकड़ों समूह संचालिकाओं (समहू सखी) ने सोमवार को बड़ा प्रदर्शन किया। समूह संचालिकाओं ने अपना मानदेय 2 हजार से 20 हजार करने की मांग उठाई। पूरी खबर पढ़िए… 6- BHU में ABVP का धरना जारी, 22 छात्रों ने भूख हड़ताल की; बोले- चीफ प्रॉक्टर को हटाया जाए काशी हिंदू विश्वविद्यालय परिसर में ABVP का अनिश्चितकालीन धरना सोमवार को छठवें दिन भी जारी रहा। आंदोलन के छठवें दिन करीब 22 कार्यकर्ताओं और विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक दिवसीय सांकेतिक भूख हड़ताल की। पूरी खबर पढ़िए… 7- हत्याकांड के आरोपी को छोड़ने पर हंगामा, परिवार वाले बोले- पुलिस ने साहिल-गोलू को रिश्वत लेकर छोड़ दिया वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र में विनीत कुमार यादव की हत्या के मामले में परिवार की ओर से चिह्नित आरोपियों की गिरफ्तारी और चंद घंटे बाद छोड़ने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। केस में कार्रवाई नहीं होने से लंका पुलिस भी कटघरे में खड़ी है। पूरी खबर पढ़िए… 8- गृहमंत्री अमित शाह का 7 अक्टूबर को जोरदार स्वागत होगा, वडनगर सेवा संकल्प यात्रा का वेलकम करेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रमों के बीच गृहमंत्री अमित शाह 7 अक्टूबर को काशी पहुंचेंगे। गृहमंत्री वडनगर से काशी आने वाले बाइक यात्रियों का स्वागत करेंगे और बाइक रैली के समापन कार्यक्रम में शामिल होंगे। पूरी खबर पढ़िए… 9- 3 ट्रकों की जोरदार भिड़ंत में 3 घायल, चालक वाहन में फंसा; 2 घंटे रेस्क्यू के बाद केबिन काटकर निकाला वाराणसी के मिर्जामुराद थाना क्षेत्र में खजूरी चौकी के सामने नेशनल हाईवे-19 पर सोमवार सुबह करीब 5 बजे तीन ट्रकों की भिड़ंत हो गई। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। टक्कर के बाद एक ट्रक का चालक क्षतिग्रस्त केबिन में बुरी तरह फंस गया। पूरी खबर पढ़िए… 10- वाराणसी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम UPCA के कैलेंडर में शामिल, कूच बिहार ट्राफी के दो मैच होंगे वाराणसी के गंजारी में बन रहे इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का काम अंतिम चरण में पहुंच गया है। अनुमान है कि अक्टूबर के अंत में काशी में प्रस्तावित एयर फोर्स के एयर शो के अंतिम दिन काशी पहुंच रहे प्रधानमंत्री इस स्टेडियम को काशी और देश को समर्पित करेंगे। पूरी खबर पढ़िए…
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan