education
विज्ञान में 93%, वाणिज्य में 95% छात्र पास:पीजी सेकेंड सेमेस्टर का रिजल्ट जारी, कला में 10,551 स्टूडेंट्स उत्तीर्ण
ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के स्नातकोत्तर सेकेंड सेमेस्टर सत्र 2025-27 का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया है। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी के आदेश से विज्ञान, कला और वाणिज्य संकाय का परिणाम जारी किया गया। परीक्षा में विज्ञान के 93 प्रतिशत, कला के 94 प्रतिशत और वाणिज्य के 95 प्रतिशत परीक्षार्थी पास हुए हैं। परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंसान अली ने बताया कि विज्ञान संकाय में कुल 3,096 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा फॉर्म भरा था। इनमें 2,889 परीक्षार्थी उत्तीर्ण, 133 प्रमोटेड और 74 अनुत्तीर्ण हुए। कला संकाय में 11,222 परीक्षार्थियों ने फॉर्म भरा, जिनमें 10,551 उत्तीर्ण, 396 प्रमोटेड और 275 अनुत्तीर्ण घोषित किए गए। वाणिज्य में 30 फेल हुए वहीं, वाणिज्य संकाय में कुल 1,096 परीक्षार्थियों ने परीक्षा फॉर्म भरा था। इनमें 1,045 परीक्षार्थी उत्तीर्ण हुए, जबकि 21 प्रमोटेड और 30 अनुत्तीर्ण घोषित किए गए। कुलपति प्रो. संजय कुमार चौधरी ने परीक्षा परिणाम जारी होने पर छात्र-छात्राओं को बधाई-शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय में स्नातकोत्तर का सत्र पूरी तरह नियमित चल रहा है। सत्र को नियमित करने में परीक्षा नियंत्रक डॉ. इंसान अली और उनकी पूरी टीम के योगदान की उन्होंने सराहना की।
Read full article on Bhaskar