top
वाराणसी की आज की 10 बड़ी खबरें:पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना किया, कारोबारी ने खुद को मारी गोली
नमस्कार, वाराणसी की आज (गुरुवार) की बड़ी खबरें...वाराणसी एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया। पायलट ने कहा- तबीयत खराब है। विमान नहीं उड़ा पाऊंगा। पायलट के अचानक मना करने से एयरलाइंस प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एयरलाइंस अफसरों ने बोर्डिंग शुरू होने से ठीक पहले यात्रियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। अब सिलसिलेवार पढ़िए 10 खबरें... 1. वाराणसी में पायलट ने फ्लाइट उड़ाने से मना किया, कहा- तबीयत खराब है वाराणसी एयरपोर्ट पर मुंबई जाने वाली इंडिगो फ्लाइट के पायलट ने विमान उड़ाने से मना कर दिया। पायलट ने कहा- तबीयत खराब है। विमान नहीं उड़ा पाऊंगा। पायलट के अचानक मना करने से एयरलाइंस प्रबंधन में हड़कंप मच गया। एयरलाइंस अफसरों ने बोर्डिंग शुरू होने से ठीक पहले यात्रियों को इसकी जानकारी दी। इसके बाद यात्रियों ने हंगामा शुरू कर दिया। पढ़ें पूरी खबर... 2. काशी में कारोबारी ने खुद को मारी गोली वाराणसी में 52 साल के कपड़ा कारोबारी ने खुद को गोली मार ली। गुरुवार सुबह 5 बजे वह छोटे भाई के घर पहुंचे। फोन कर कहा- घर से नीचे आओ, वरना खुद को मार लूंगा। भाई के नीचे पहुंचने से पहले ही उन्होंने खुद को गोली मार ली और सड़क पर गिर पड़े। पढ़ें पूरी खबर... 3. वाराणसी में बारिश से सड़कों पर पानी भरा, आदमपुर थाना रोड जलमग्न वाराणसी में गुरुवार दोपहर करीब एक बजे से तेज बारिश का दौर शुरू हुआ। बारिश के बाद औसानगंज से आदमपुर थाना मार्ग पर पानी भर गया। सड़क पर जलभराव होने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पढ़ें पूरी खबर... 4. BHU में सेंट्रल ऑफिस पहुंचे दिव्यांग छात्र, जमकर नारेबाजी काशी हिंदू विश्वविद्यालय के सेंट्रल ऑफिस पर गुरुवार को दिव्यांग विद्यार्थियों ने जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्हें सेंट्रल ऑफिस के मेन गेट पर ही सुरक्षाकर्मियों ने रोक दिया गया। दृष्टिबाधित छात्रों ने आंदोलन को लीड किया और जमकर नारेबाजी की। छात्रों की मांग थी कि जिन छात्रावासों में रूम खाली हैं उन्हें दिव्यांग छात्र को बिना किसी शर्त के जब तक उन्हें आवंटन नहीं होता दिया जाए। पढ़ें पूरी खबर... 5. दालमंडी में खाली कराए गए थे 200 से ज्यादा कोठे, आंदोलन में 72 तवायफें हुईं गिरफ्तार वाराणसी की दालमंडी गली चौड़ीकरण प्रोजेक्ट तेजी से चल रहा है। कभी तवायफों का अड्डा रहा दालमंडी अब अपने विकसित रूप में दिखाई दे रही है। जद्दन बाई, कोयला बाई, गौरी ये वो नाम हैं जिन्हे यहां के बुजुर्ग आज भी लेते हैं। लेकिन 70 के दशक में बढ़ी वेश्यावृत्ति और शराब पीकर हंगामे ने इस तवायफों के कोठे खाली करवा दिए। पढ़ें पूरी खबर... 6. वाराणसी दक्षिणी विधायक का 54वें दिन राजघाट वार्ड में प्रवास वाराणसी में गुरुवार को शहर दक्षिणी विधायक एवं पूर्व मंत्री डॉ. नीलकंठ तिवारी ने विस प्रवास के 54वें दिन राजघाट वार्ड में जनसंपर्क किया। जनता के बीच चौपाल लगाकर काम पूछे, दुश्वारियां जानी और विकास कार्यों पर चर्चा की। पढ़ें पूरी खबर... 7. कल्लीपुर में टुल्लू पंप ठीक करते समय लगा करंट, मौत मिर्जामुराद थाना क्षेत्र के कल्लीपुर गांव में गुरुवार दोपहर एक व्यक्ति की करेंट लगने से मौत हो गई। 40 वर्षीय अरुण उपाध्याय उर्फ ट्विंकल कुमार उपाध्याय अपने घर पर टुल्लू पंप ठीक कर रहे थे, तभी उन्हें बिजली का झटका लगा। पढ़ें पूरी खबर... 8. फ्लैट के नाम पर 10.76 लाख की धोखाधड़ी, आरोपी गिरफ्तार वाराणसी के चितईपुर थाना पुलिस ने फ्लैट बुक कराने के नाम पर 10.76 लाख रुपये की धोखाधड़ी और धमकी देने के मामले में जिसकी तलाश थी, उस आरोपी अविनाश उपाध्याय (38) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बुधवार देर शाम उसे वाराणसी कैंट रेलवे स्टेशन ओवरब्रिज से पकड़ा। कानूनी कार्रवाई के बाद गुरुवार शाम आरोपी को जेल भेज दिया गया। पढ़ें पूरी खबर... 9. बारिश के बाद जंगमबाड़ी वार्ड पहुंचे नगर आयुक्त, अधिकारियों को दिया निर्देश बारिश के बाद वाराणसी में जगह-जगह जल भराव की समस्या सामने आती है। इसी क्रम में पिछले कई दिनों से जंगमबाड़ी में जल भराव की समस्या से परेशान लोगों का बारिश के बाद हाल जानने के लिए नगर आयुक्त जोनल अधिकारी के साथ जंगमबाड़ी की कालिया गली, हनुमान गली, पातालेश्वर गली और ख़ालिसपुरा सहित कई इलाकों में पहुंचकर समस्या को देखा। पढ़ें पूरी खबर... 10. रोज मिल रहे 0 से 5 स्वाइन फ्लू मरीज, वाराणसी में अब तक किसी की मौत नहीं देश के कई हिस्सों में स्वाइन फ्लू के मामले बढ़ रहे हैं, वहीं वाराणसी में स्थिति फिलहाल नियंत्रण में है। CMO डॉ. एनपी सिंह ने बताया कि जिले में रोजाना 0 से 5 नए मरीज ही सामने आ रहे हैं और अब तक किसी मरीज की मौत नहीं हुई है। 1 अगस्त से अब तक करीब 111-112 केस आ चुके है। पढ़ें पूरी खबर...
Read full article on Bhaskar