Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
politics

वाराणसी कांग्रेस कार्यालय पर भाजयुमो ने गाया वंदेमातरम, नारेबाजी-प्रदर्शन:कांग्रेस अध्यक्ष समेत नेताओं पर पहरा, पुलिस ने संभाला आक्रोश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 16, 2026 👁 4 views
वाराणसी कांग्रेस कार्यालय पर भाजयुमो ने गाया वंदेमातरम, नारेबाजी-प्रदर्शन:कांग्रेस अध्यक्ष समेत नेताओं पर पहरा, पुलिस ने संभाला आक्रोश
वाराणसी भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा महानगर टीम ने स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस पर राष्ट्रीय गीत वंदेमातरम् के अपमान किए जाने के विरोध प्रदर्शन किया। वंदेमातरम को रोकने के प्रयास का आरोप लगाया। मंडलीय चिकित्सालय कबीरचौरा पर एकत्रित होकर मशाल जुलूस शुरू हुआ। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ निकला जुलूस कबीर चौरा से मैदागिन स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचा। कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस कार्यालय के बाहर खड़े होकर राष्ट्रगीत वन्देमातरम का गान कियाl विरोध रोकने पहुंचे कांग्रेस नेताओं को पुलिस ने कार्यालय के अंदर बंद करते हुए सख्त पहला बछा दिया। पुलिस की मौजूदगी में भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस नेताओं को जमकर खरीखोटी सुनाई। कांग्रेस कार्यालय गेट के अंदर से कांग्रेस नेताओं ने पुलिस पर नाराजगी जताई। बाहर उपद्रव का आरोप लगाते हुए दोनों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। मामला को संभालते हुए पुलिस ने सभी पर काबू पाया। कांग्रेसियों ने इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। गौरतलब है कि 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन कांग्रेस मुख्यालय में एक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस दौरान का एक वीडियो सामने आया, जिसमें राष्ट्रगान/वंदे मातरम् बजने के दौरान कांग्रेस के बड़े नेता आपस में बातचीत करते हुए नजर आए। इसी वीडियो के सामने आने के बाद भाजपा ने इसे राष्ट्रगान और 'वंदे मातरम' का अपमान बताया है। तस्वीरों में देखिए भाजपा का प्रदर्शन स्वतंत्रता दिवस पर कांग्रेस मुख्यालय नई दिल्ली में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' के अपमान के आरोप ने सियासत तेज कर दी है। विवाद के तूल पकड़ने पर भाजपा महानगर वाराणसी टीम ने कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का विरोध किया। उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए शिकायत दर्ज कराई है। कांग्रेस मुख्यालय में ‘वंदे मातरम’ को रोकने का आरोप लगाते हुए सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी जैसे वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। कांग्रेस कार्यालय पर महनगर अध्यक्ष के नेतृत्व में पहुंचे तमाम कार्यकर्ताओं ने हाथ में पोस्टर लेकर वंदेमातरम गाया।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan