Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

विश्वविद्यालय के सबस्टेशन से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी:कॉपर बाइंडिंग और तेल ले गए बदमाश, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त मिला

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 2 views
विश्वविद्यालय के सबस्टेशन से ट्रांसफार्मर के पार्ट्स चोरी:कॉपर बाइंडिंग और तेल ले गए बदमाश, लोहे का ढांचा क्षतिग्रस्त मिला
शहडोल के पंडित शंभूनाथ शुक्ल विश्वविद्यालय के नवलपुर परिसर में चोरी हुई है। चोरों ने विद्युत सबस्टेशन में लगे 1600 KVA के ट्रांसफार्मर को निशाना बनाया। वे ट्रांसफार्मर को खोलकर उसके अंदर के कीमती पार्ट्स, कॉपर बाइंडिंग और तेल चोरी कर ले गए। चोरी के बाद ट्रांसफार्मर का लोहे का ढांचा टूटा हुआ मिला। इस घटना से विश्वविद्यालय की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ गए हैं। गुरुवार को सोहागपुर पुलिस से शिकायत की गई है। नवलपुर परिसर के विद्युत सबस्टेशन में 33/11 KV क्षमता के दो ट्रांसफार्मर लगे थे। इनमें से एक चालू था, दूसरा स्टैंडबाई के तौर पर रखा गया था। बिजली व्यवस्था में खराबी आने पर जांच की गई। तब पता चला कि स्टैंडबाई ट्रांसफार्मर टूटा है। उसके अंदर के कीमती पार्ट्स, कॉपर बाइंडिंग और तेल गायब थे। विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार डॉ. आशीष तिवारी ने बताया कि ट्रांसफार्मर परिसर के अंदर से चोरी हुआ है। उन्होंने कहा कि दोनों ट्रांसफार्मरों में से एक चालू था और दूसरा स्टैंडबाई में था। हाल ही में छुट्टियों के दौरान कुछ लोगों के परिसर में आने की आशंका है। इन्हीं लोगों पर ट्रांसफार्मर और अन्य सामान चोरी करने का शक है। इस मामले की शिकायत पुलिस में कर दी गई है। सहायक प्राध्यापक डॉ. बृजेन्द्र कुमार पाण्डेय की शिकायत पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस अब परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देख रही है। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था और छुट्टियों के दौरान परिसर में आने-जाने वाले लोगों की जानकारी भी जुटाई जा रही है। इतने बड़े बिजली उपकरण को परिसर के अंदर से खोलकर उसके कीमती हिस्से चोरी होने से सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस आरोपियों की पहचान करने और चोरी हुए सामान को ढूंढने की कोशिश कर रही है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan