top
वित्त रहित शिक्षकों को वेतनमान देने की घोषणा:बक्सर में चौंसा के कॉलेज टीचर्स ने CM को दिया धन्यवाद
बिहार सरकार ने वित्त रहित शिक्षकों और कर्मचारियों को अनुदान की जगह नियमित वेतनमान देने का ऐलान किया है। इस घोषणा के बाद बक्सर जिले के शिक्षण संस्थानों में खुशी का माहौल है। इसी क्रम में चौंसा के माता इंद्राणी इंटरमीडिएट कॉलेज के शिक्षकों ने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी का आभार जताया। कॉलेज परिसर में एक बैनर भी लगाया गया। इसमें इस फैसले को ऐतिहासिक और जनकल्याणकारी बताया गया है। कई सालों से थी शिक्षा कर्मियों की मांग इस मौके पर कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य रमाकांत सिंह की अध्यक्षता में एक बैठक हुई। इसमें शिक्षकों और कर्मचारियों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। हजारों शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित शिक्षकों ने बताया कि वित्त रहित शिक्षा कर्मियों की यह मांग कई सालों से थी। वे अनुदान की जगह सम्मानजनक और नियमित वेतनमान चाहते थे। सरकार के इस फैसले से हजारों शिक्षकों का भविष्य सुरक्षित हो गया है। बैठक में शैलेन्द्र पांडेय, अमर नाथ मिश्रा, सुरेश सिंह, प्रेम नारायण, अरुण यादव, शशिकांत यादव, शरद यादव, कमला कांत यादव, नीलम कुमारी और विष्णुधारी राम मौजूद थे। इनके साथ ही सभी शिक्षक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar