Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

विद्यापीठ में हॉस्टल के लिए 25 अगस्त तक होंगे आवेदन:शोधार्थियों के लिए अलग हॉस्टल, मेस की फीस भी साथ होगी जमा

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 12, 2026 👁 4 views
विद्यापीठ में हॉस्टल के लिए 25 अगस्त तक होंगे आवेदन:शोधार्थियों के लिए अलग हॉस्टल, मेस की फीस भी साथ होगी जमा
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में शोधार्थी और नए प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए हॉस्टल में आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यार्थी 25 अगस्त तक ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। शोधार्थियों के लिए डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास, नए स्नातक छात्रों के लिए आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास और जेके महिला छात्रावास के सी ब्लॉक में जगह तय की गई है। वहीं नए स्नातकोत्तर छात्रों के लिए लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास और जेके महिला छात्रावास के ए और बी ब्लॉक में आवेदन किया जा सकता है। शोधार्थियों के लिए अलग हॉस्टल जिन शोधार्थियों को विश्वविद्यालय से पंजीकरण संख्या मिल चुकी है, वे डॉ. संपूर्णानंद शोध छात्रावास के लिए आवेदन कर सकते हैं। नए प्रवेशी स्नातक छात्र आचार्य नरेंद्र देव छात्रावास और जेके महिला छात्रावास के सी ब्लॉक के लिए आवेदन करेंगे। पीजी छात्रों के लिए लाल बहादुर शास्त्री हॉस्टल नए प्रवेशी स्नातकोत्तर विद्यार्थियों के लिए लाल बहादुर शास्त्री छात्रावास तय किया गया है। छात्राएं जेके महिला छात्रावास के ए और बी ब्लॉक के लिए आवेदन कर सकती हैं। सभी आवेदन ऑफलाइन जमा करने होंगे। वेबसाइट से फॉर्म डाउनलोड कर जमा करना होगा मुख्य गृहपति डॉ. नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि छात्रावास का आवेदन पत्र विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड किया जा सकता है। फॉर्म की हार्ड कॉपी संबंधित गृहपति या गृहस्वामिनी कार्यालय में 25 अगस्त तक जमा करनी होगी। 10 रुपए के एफिडेविट पर बनानी होगी नियमावली आवेदन के साथ छात्रावास की नियमावली भी जमा करनी होगी। इसे विश्वविद्यालय की वेबसाइट से डाउनलोड कर 10 रुपए के एफिडेविट या ई-स्टाम्प पेपर पर तैयार करना होगा। इसके बाद नियमावली और आवेदन पत्र की हार्ड कॉपी संबंधित कार्यालय में जमा करनी होगी। मेस और हॉस्टल का पैसा एक साथ जमा करना होगा हॉस्टल में कमरा मिलने के लिए मेस और छात्रावास दोनों का शुल्क एक साथ जमा करना होगा। मेस का शुल्क ₹3,030 प्रतिमाह है। तीन महीने का मेस शुल्क ₹9,090 जमा करना होगा। इसके अलावा एक सत्र का छात्रावास शुल्क ₹7,000 है। यानी दोनों मिलाकर विद्यार्थी को ₹16,090 जमा करने होंगे। शुल्क जमा होने के बाद ही कमरे का आवंटन किया जाएगा।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan