top
विधायक प्रतिनिधि के साथ लखनऊ रवाना हुई बलिया की रागिनी, माता-पिता संग मिलेगी सीएम से
बांसडीह, बलिया : पैर की दिव्यांगता के कारण कूद-कूद कर स्कूल आने-जाने की परेशानी झेल रही मनियर ब्लॉक अंतर्गत दिघेड़ा के रानीपुर गांव की सात वर्षीय रागिनी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बेहतर इलाज व मदद के लिए मुलाकात करेंगी। अपनी समस्या मुख्यमंत्री तक पहुंचाने के लिए रागिनी गुरुवार को विधायक प्रतिनिधि विश्राम सिंह और अपने माता-पिता के साथ लखनऊ रवाना हुई। दिघेड़ा गांव निवासी देवेंद्र राजभर और बबिता राजभर की पुत्री रागिनी पैर से दिव्यांग है। छोटी उम्र में ही दिव्यांगता के कारण उसे पढ़ाई के लिए स्कूल आने-जाने में काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। परिवार की आर्थिक ...
Read full article on Purvanchal24