top
विवाहिता प्रेमी के साथ जाने की जिद पर अड़ी:थाने के गेट पर किया ड्रामा, महिलाओं में मारपीट और हंगामा
पीलीभीत के गजरौला थाना क्षेत्र में शुक्रवार शाम एक विवाहिता प्रेमी के साथ जाने की जिद पर थाने पहुंच गई। उसके थाने पहुंचने की जानकारी मिलते ही मायके और ससुराल पक्ष के लोग भी वहां पहुंच गए। इसके बाद थाने के मुख्य गेट पर करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। मौके पर भीड़ जुटने से पास के हाईवे पर भी यातायात प्रभावित हो गया। गजरौला क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली महिला की शादी करीब एक साल पहले गजरौला कलां क्षेत्र के एक गांव में हुई थी। बताया जा रहा है कि उसका दियोरिया थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। शुक्रवार शाम करीब 6:30 बजे महिला अचानक गजरौला थाने पहुंची। उसने पुलिस के सामने कहा कि वह अपने प्रेमी के साथ ही जाएगी। थाने के गेट पर तीनों पक्ष आए आमने-सामने महिला की बात की जानकारी मिलते ही उसके मायके और ससुराल पक्ष के लोग थाने पहुंच गए। कुछ देर बाद युवक के परिजन भी वहां आ गए। थाने के मुख्य गेट पर ही तीनों पक्षों के बीच बातचीत शुरू हो गई। परिजन करीब एक घंटे तक विवाहिता को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह अपनी बात पर अड़ी रही। महिलाओं में कहासुनी के बाद मारपीट इसी दौरान वहां मौजूद कुछ महिलाओं के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते विवाद मारपीट में बदल गया। मौके पर मौजूद किसी व्यक्ति ने घटना का वीडियो बना लिया। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में थाने के गेट पर भीड़ और महिलाओं के बीच विवाद होता दिखाई दे रहा है। हंगामे के कारण थाने के बाहर हाईवे पर काफी देर तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने तीनों पक्षों को अलग किया मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस ने बीच-बचाव कर तीनों पक्षों को अलग किया। पुलिस ने सभी को समझाकर मामला शांत कराया। इसके बाद भीड़ को वहां से हटाकर घर भेज दिया गया और हाईवे पर यातायात सुचारु कराया गया। पुलिस के मुताबिक, फिलहाल स्थिति सामान्य है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
Read full article on Bhaskar