Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
education

यूजीसी रोलबैक के विरोध में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, नियमों में पुनर्विचार की मांग

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 August 11, 2026 👁 5 views
यूजीसी रोलबैक के विरोध में स्वर्ण समाज का प्रदर्शन:राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन, नियमों में पुनर्विचार की मांग
डीडवाना में विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) के नियमों में प्रस्तावित रोलबैक के विरोध में स्वर्ण समाज और विद्यार्थी वर्ग ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने शहीद स्मारक से जिला कलेक्टर कार्यालय तक रैली निकाली और राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा। यह रैली शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरी, जहां प्रदर्शनकारियों ने 'यूजीसी रोलबैक वापस लो' के नारे लगाए। कलेक्टर कार्यालय पहुंचने के बाद समाज के प्रतिनिधियों ने जिला कलेक्टर के माध्यम से राष्ट्रपति को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में यूजीसी के प्रस्तावित फैसलों से सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के विद्यार्थियों पर पड़ने वाले संभावित नकारात्मक प्रभावों पर चिंता व्यक्त की गई। प्रदर्शनकारियों ने मांग की कि इस रोलबैक प्रस्ताव पर तत्काल पुनर्विचार किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि इस विषय में सभी प्रभावित वर्गों और हितधारकों से व्यापक चर्चा कर उनके सुझाव लिए जाने चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने उच्च शिक्षा से जुड़े निर्णयों में समानता, पारदर्शिता और योग्यता (मेरिट) के सिद्धांतों का पालन करने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक एवं भविष्य से जुड़े हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता देने पर जोर दिया। ज्ञापन के माध्यम से सामान्य वर्ग और आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के लिए न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित करने, मौजूदा नियमों एवं दिशा-निर्देशों की निष्पक्ष समीक्षा करने और आवश्यकता के अनुसार संशोधन करने की मांग भी की गई। इस प्रदर्शन में करनी सेना अध्यक्ष भंवर सिंह, भरतसिंह लक्सा थानू, मनमोहन सिंह सिंघाना, गोविंद सिंह, दिलीप सिंह खुड़ी, मयंक पारीक, रणवीर सिंह बनवासा, अनोप सिंह, किशन सिंह, अजय जोधा, सुरेंद्र सिंह और विक्रम सिंह सहित स्वर्ण समाज के सदस्य, छात्र संगठनों के प्रतिनिधि और स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan