Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
politics

यूनिटी मार्च निकालकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 3, 2026 👁 1 views
यूनिटी मार्च निकालकर दिया राष्ट्रीय एकता का संदेश
भास्कर न्यूज | मोही कस्बे के पास भावा गांव के डूमखेड़ा चौराहा स्थित द्वारकाधीश राजकीय कन्या महाविद्यालय में सोमवार को राष्ट्रीय एकता दिवस पर एनएसएस के तहत यूनिटी मार्च और एकता शपथ कार्यक्रम हुआ। विद्यार्थियों और स्वयंसेविकाओं को एक भारत, श्रेष्ठ भारत की शपथ दिलाई गई। सभी ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता, आपसी भाईचारा बनाए रखने का संकल्प लिया। प्राचार्य कुलदीपसिंह गहलोत ने विद्यार्थियों से एकजुट रहने की बात कही। उन्होंने राष्ट्र की एकता और अखंडता के लिए समर्पित रहने का संदेश दिया। मुकेशकुमार मेनारिया ने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और योगदान पर बात रखी। उन्होंने बताया कि आजादी के बाद पटेल ने दृढ़ इच्छाशक्ति और नेतृत्व से 500 से अधिक रियासतों के एकीकरण में अहम भूमिका निभाई। इससे देश की एकता को मजबूत आधार मिला। कार्यक्रम में यूनिटी मार्च और यूनिटी रन भी हुआ। इस दौरान कार्यक्रम अधिकारी हर्षिता रजक, संकाय सदस्य राजेश पालीवाल, संध्याकुमारी, रवि भूपेश, रितिका शर्मा, कौशल्या शर्मा, ऋषिकेश पालीवाल, सजीव मीणा सहित स्वयंसेविकाएं और विद्यार्थी मौजूद थे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan