Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

यूरिया चोरी के आरोपियों को ग्रामीणों ने दी ‘अनोखी सजा’! बोरी बांधकर ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, VIDEO वायरल

📰 असल बात (asal Baat) 🕐 1 min read 📅 September 10, 2026 👁 2 views
यूरिया चोरी के आरोपियों को ग्रामीणों ने दी ‘अनोखी सजा’! बोरी बांधकर ढोल-नगाड़ों के साथ निकाला जुलूस, VIDEO वायरल
गरियाबंद। जिले के अंतिम छोर और ओड़िशा सीमा से लगे मैनपुर ब्लॉक के ग्राम पंचायत गौरगांव के आश्रित गांव झोलाराव में चोरी की एक घटना के बाद ग्रामीणों की कार्रवाई चर्चा में है। यहां यूरिया खाद चोरी के आरोप में पकड़े गए दो युवकों को ग्रामीणों ने पुलिस के हवाले करने के बजाय उनके कंधों पर यूरिया की बोरियां रस्सी से बांधकर गांव में जुलूस निकाला। इस दौरान ढोल-नगाड़े बजाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जानकारी के अनुसार, गांव के एक किसान के घर से यूरिया खाद की दो बोरियां चोरी हो गई थीं। चोरी का आरोप गांव के ही प्रभु और कृष्णा नामक दो युवकों पर लगाया गया है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक कथित तौर पर खाद की बोरियां लेकर उसे ठिकाने लगाने और बेचने की तैयारी में थे। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों को इसकी जानकारी मिली। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर दोनों युवकों को यूरिया की बोरियों के साथ पकड़ लिया। पूछताछ के बाद ग्रामीणों ने दोनों को पुलिस के सुपुर्द करने के बजाय मौके पर ही अपने स्तर पर कार्रवाई करने का फैसला लिया। कंधे पर बांधी चोरी की यूरिया बोरी ग्रामीणों ने दोनों युवकों के कंधों पर वही यूरिया की बोरियां रस्सी से बांध दीं, जिन्हें चोरी का बताया जा रहा है। इसके बाद ढोल-नगाड़ों के साथ दोनों को पूरे गांव की बस्ती में पैदल घुमाया गया। घटना को देखने के लिए गांव के बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी घरों से बाहर निकल आए। इस दौरान किसी ने पूरे घटनाक्रम का वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो सामने आने के बाद झोलाराव गांव की यह घटना आसपास के क्षेत्र में भी चर्चा का विषय बन गई है। ग्रामीणों की कार्रवाई पर उठ रहे सवाल घटना के बाद ग्रामीणों के बीच इस कार्रवाई को लेकर अलग-अलग राय सामने आ रही है। कुछ लोग इसे चोरी की घटनाओं के खिलाफ ग्रामीणों की सख्ती बता रहे हैं। वहीं, दूसरी ओर यह सवाल भी उठ रहा है कि किसी व्यक्ति पर चोरी का आरोप होने की स्थिति में कानून अपने हाथ में लेने के बजाय पुलिस को सूचना देकर कानूनी कार्रवाई कराना ही उचित प्रक्रिया है। फिलहाल प्रभु और कृष्णा पर लगाए गए चोरी के आरोपों की अंतिम पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। वहीं, ग्रामीणों द्वारा दोनों युवकों को सार्वजनिक रूप से घुमाए जाने के मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष सामने आना बाकी है। अब पुलिस जांच में चोरी की घटना और पूरे घटनाक्रम को लेकर क्या तथ्य सामने आते हैं, इस पर नजर बनी हुई है।
Read full article on असल बात (asal Baat)

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan