top
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित
युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव आयोजित केएमबी मोहम्मद अफसर सुल्तानपुर। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग द्वारा जनपद स्तरीय युवा उत्सव का आयोजन दिनांक 29 अक्टूबर 2026 को स्थान क्षत्रिय भवन सुल्तानपुर में हुआ, जिसका उद्घाटन एमएलसी शैलेन्द्र सिंह ने दीप प्रज्ज्वलन करके किया। कार्यक्रम में जनपद के समस्त विद्यालयों के बच्चे एवं ग्रामीण स्तर के बच्चे बढ़ चढ़कर प्रतिभाग किये। इस कार्यक्रम में लोकगीत, लोकनृत्य नुक्कड़ नाटक पेंटिंग एवं कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। लोकनृत्य में कमला नेहरू विद्यालय की बालिकाएं प्रथम स्थान प्राप्त की एवं लोकगीत में आदर्श एंड टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया नुक्कड़ नाटक में केइनआई विद्यालय के बच्चे प्रथम स्थान प्राप्त किए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया। जनपद स्तरीय विजेता टीम मंडल स्तर पर प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर जिला युवा अधिकारी सुधीर, पूर्व जिला युवा कल्याण अधिकारी आरबी पाण्डेय, राजेश वर्मा अवधेश सिंह एवं क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी चांद मोहम्मद, सिन्टू सिंह, प्रियंका मौर्य एवं स्मृति प्रजापति तथा साथ ही योगेश शर्मा शिवम सिंह विशाल सिंह अभय प्रताप सिंह, विवेक, सीमा तिवारी एवं अन्य उपस्थित रहे।
Read full article on Kmb News