Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
top

युवा संवाद’ में छात्रों को दिए सफलता के मंत्र, स्किल्स पर फोकस की सलाह

📰 Newsprahari 🕐 1 min read 📅 September 2, 2026 👁 3 views
युवा संवाद’ में छात्रों को दिए सफलता के मंत्र, स्किल्स पर फोकस की सलाह
युवा संवाद’ में छात्रों को दिए सफलता के मंत्र, स्किल्स पर फोकस की सलाह के एल इंटरनेशनल स्कूल में मोटिवेशनल टॉक सेशन का आयोजन, आरएसएस के पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख प्रचारक तपन ने विद्यार्थियों को किया संबोधित मेरठ। जागृति विहार स्थित के एल इंटरनेशनल स्कूल के सभागार में बुधवार को ‘युवा संवाद’ मोटिवेशनल टॉक सेशन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पश्चिम क्षेत्र के प्रमुख प्रचारक तपन मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए। उन्होंने विद्यार्थियों को सफलता के लिए अपनी क्षमताओं को पहचानने, स्किल्स विकसित करने और भावनाओं को सही दिशा देने का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथि स्वागत की परंपरा के साथ हुआ। विद्यालय के वाइस चेयरमैन तेजेंद्र खुराना और प्रधानाचार्य सुधांशु शेखर ने पर्यावरण संरक्षण एवं हरितमा के प्रतीक प्लांटर भेंट कर तथा शॉल पहनाकर मुख्य वक्ता तपन का स्वागत किया। युवा ही देश का भविष्य मोटिवेशनल सेशन में छात्रों को संबोधित करते हुए तपन ने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं। यदि युवा अपने दायित्वों और कर्तव्यों का पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निर्वहन करें तो देश निश्चित रूप से प्रगति के पथ पर आगे बढ़ेगा। उन्होंने विद्यार्थियों को जीवन में आगे बढ़ने के लिए सबसे पहले अपनी स्किल्स पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि केवल किताबी ज्ञान पर्याप्त नहीं है, बल्कि अपनी क्षमताओं को लगातार विकसित करना और उनका सही दिशा में उपयोग करना भी जरूरी है। भावनाओं पर नियंत्रण का दिया संदेश तपन ने विद्यार्थियों से अपनी इमोशनल फीलिंग्स पर नियंत्रण रखने और भावनाओं को सकारात्मक दिशा देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के लिए आत्मविश्वास, अनुशासन और सही सोच बेहद महत्वपूर्ण हैं। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने मुख्य वक्ता की बातों को ध्यानपूर्वक सुना। मोटिवेशनल टॉक सेशन छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक और प्रेरणादायक रहा। कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने और अपनी प्रतिभा व कौशल को निखारने के लिए प्रेरित किया गया।
Read full article on Newsprahari

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan