crime
युवक को तेज रफ्तार वाहन ने मारी टक्कर, मौत:घर के बाहर सड़क किनारे खड़ा था, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस
लखीमपुर के कोतवाली सदर क्षेत्र की रामापुर चौकी के अंतर्गत सेवकहा गांव में मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे सड़क हादसा हो गया। हादसे में 35 वर्षीय मुकेश कुमार पुत्र रामनारायण की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मुकेश अपने घर के बाहर सड़क किनारे खड़े थे। इसी दौरान तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मुकेश को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर लगने के बाद वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। कुछ देर बाद ग्रामीणों की नजर सड़क पर पड़े मुकेश पर पड़ी। ग्रामीण उन्हें तत्काल उठाकर घर ले गए, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सीसीटीवी फुटेज से तलाश में जुटी पुलिस सूचना मिलते ही रामापुर चौकी प्रभारी रमेश कनौजिया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। चौकी प्रभारी के मुताबिक, फरार वाहन की पहचान के लिए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुटी है।
Read full article on Bhaskar