crime
20 रुपये की कचौड़ी खाने में था ऐसा मगन, बदमाशों ने कारोबारी के सामने से उड़ा दिए 20 लाख रुपये; CCTV में कैद हुई घटना
कचौड़ी के प्रति ऐसी दीवानगी कि चोरों ने उसके सामने से ही 20 लाख रुपये उड़ा दिए और उसे भनक नहीं लगी. जयपुर के नाहरगढ़ थाना क्षेत्र में कचौड़ी खाने रुके एक व्यापारी के स्कूटर से 2 बदमाशों ने 20 लाख रुपये चंपत कर दिए. व्यापारी ने रुपयों का बैग स्कूटर पर रखा था. इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाशों ने मौका पाकर वारदात को अंजाम दिया. ये पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. क्या है पूरी घटना? जानकारी के मुताबिक, चंपालाल नाम के व्यापारी अपनी स्कूटी से जा रहे थे. उनके पास एक बैग था, जिसमें 20 लाख रुपये रखे थे. रास्ते में वह कचौड़ी खाने के लिए रुके और बैग स्कूटी पर ही छोड़ दिया। .इसी दौरान बाइक सवार दो बदमाश आए और बैग लेकर फरार हो गए. पूरी घटना कुछ ही सेकंड में हो गई. सीसीटीवी पर कैद हुई घटना ये पूरी घटना इंटरनेट पर वायरल हो रही है. वीडियो में देखा जा सकता है कि व्यापारी अपनी स्कूटी पर बैठकर कचौड़ी खाने में मस्त है. फिर देखा जाता है कि दो बदमाश आते हैं और 20 लाख रुपये लेकर भाग जाते हैं. इसके बाद वह बदमाशों को पकड़ने के लिए दौड़ता है, लेकिन वो बैग लेकर फरार हो जाते हैं. नाकाबंदी के बाद भी पुलिस के हाथ खाली वारदात की सूचना पर पुलिस ने नाकाबंदी कर बदमाशों की तलाश शुरू की, लेकिन देर शाम तक उनका पता नहीं चल सका. चंपालाल की शिकायत पर नाहरगढ़ थाने में केस दर्ज किया गया है। पुलिस की टीमें CCTV फुटेज खंगाल रही हैं और आरोपियों की तलाश में जुटी हैं. यह खबर भी पढ़ें: पत्नी से संबंध नहीं बनाए, फिर बेटा कैसे हुआ? DNA टेस्ट की मांग लेकर हाई कोर्ट पहुंचा शख्स
Read full article on Inkhabar