crime
खेड़ीसावलीगढ़ में जनरल स्टोर से पटाखे बेचने पर कार्रवाई, अरिहंत स्टोर सील
भास्कर संवाददाता | बैतूल पटाखों के अवैध विक्रय और सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर प्रशासन ने सख्ती शुरू की है। मंगलवार को खेड़ीसावलीगढ़ में प्रशासनिक अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। अरिहंत जनरल स्टोर पर पटाखों की बिक्री मिली। अधिकारियों ने पटाखे जब्त किए। दुकान सील कर दी। कलेक्टर डॉ. सौरभ संजय सोनवणे के निर्देश पर एसडीएम डॉ. अभिजीत सिंह और एसडीओपी अन्नपूर्णा सिरसाम ने दुकानों की जांच की। अरिहंत जनरल स्टोर के संचालक के पास पटाखों का लाइसेंस था। जनरल स्टोर से पटाखे बेचने की अनुमति नहीं थी। दस्तावेजों की जांच में यह स्थिति सामने आई। नियमों का उल्लंघन मिलने पर मौके पर ही कार्रवाई की गई। प्रशासन ने कहा है कि पटाखों का विक्रय तय स्थान पर ही होगा। लाइसेंस की शर्तों के अनुसार ही बिक्री की अनुमति रहेगी। नियम तोड़ने वालों पर आगे भी सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar