Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

बडोरा मंडी के सामने दिन भर लगा रहा जाम, वाहन चालकों को लगाना पड़ा लंबा चक्कर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 November 4, 2026 👁 3 views
बडोरा मंडी के सामने दिन भर लगा रहा जाम, वाहन चालकों को लगाना पड़ा लंबा चक्कर
भास्कर संवाददाता | बैतूल बडोरा स्थित कृषि उपज मंडी के सामने बैतूल बाजार रोड पर मंगलवार को यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। दिन भर रुक-रुककर जाम लगा। वाहन चालक परेशान रहे। आम लोग भी फंसे रहे। दोपहर में हालात ज्यादा बिगड़े। शाम को भी यही स्थिति रही। घंटों तक लंबी कतारें लगी रहीं। हालात ऐसे बने कि इस रास्ते से गुजरने वालों को इटारसी मार्ग का सहारा लेना पड़ा। नेशनल हाईवे से होकर बैतूल बाजार की तरफ जाना पड़ा। लोगों को लंबा चक्कर लगाना पड़ा। स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस मार्ग पर जाम अब रोज की बात हो गई है। मंडी में उपज लेकर आने वाली ट्रैक्टर- ट्रॉलियां सड़क पर आ जाती हैं। मंडी परिसर से माल लोड कर निकलने वाले भारी ट्रक सामने से आ जाते हैं। दोनों तरफ से वाहन आने पर सड़क बंद हो जाती है। सड़क की चौड़ाई कम है। व्यवस्थित पार्किंग नहीं है। गाड़ियां आपस में फंस जाती हैं। मंगलवार को सुबह से मंडी में वाहनों की आवक तेज रही। इसी वजह से दिन भर जाम लगता रहा। दोपहर और शाम को दबाव बढ़ गया। दोनों ओर गाड़ियों की कतारें लग गईं। बैतूल बाजार और आसपास के इलाकों में जाने वाले लोगों ने रास्ता बदल लिया। इटारसी रोड से नेशनल हाईवे का रुख किया। घूमकर मंजिल तक पहुंचे। मंडी क्षेत्र में पीक ऑवर्स के दौरान यातायात पुलिस की नियमित तैनाती नहीं होती। सुरक्षा गार्ड भी नजर नहीं आते। इसी वजह से अव्यवस्था बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों, व्यापारियों, वाहन चालकों ने प्रशासन से मांग की है कि मंडी समय में यातायात नियंत्रण के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती हो। भारी वाहनों और ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के लिए अलग समय तय किया जाए। वैकल्पिक मार्ग भी सुनिश्चित किया जाए। रोज-रोज की परेशानी से राहत मिले।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan