Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

आईटीएस कॉलेज में नुक्कड़ नाटक के जरिए सड़क सुरक्षा का संदेश, विद्यार्थियों ने किया जागरूक

📰 Facewarta 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 1 views
ग्रेटर नोएडा/फेस वार्ता भारत भूषण: शराब पीकर वाहन चलाने और बिना हेलमेट सफर करने के खतरों को किया उजागर, यातायात नियमों के पालन की अपील आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ (बीबीए एवं बीसीए), ग्रेटर नोएडा में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से गुरुवार को नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। कॉलेज के आउटडोर एक्टिविटी एरिया में आयोजित इस कार्यक्रम में बीबीए एवं बीसीए के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रभावशाली प्रस्तुति से सुरक्षित यातायात का संदेश दिया। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों को जीवंत रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने शराब पीकर वाहन चलाने, बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाने और यातायात नियमों की अनदेखी करने से होने वाले गंभीर परिणामों को दर्शाया। विद्यार्थियों ने अपनी प्रस्तुति के जरिए समझाया कि सड़क पर की गई छोटी-सी लापरवाही भी जानलेवा दुर्घटना का कारण बन सकती है। ऐसी दुर्घटनाओं में न केवल वाहन चालक, बल्कि राहगीरों और अन्य वाहन चालकों की जान भी खतरे में पड़ सकती है। सुरक्षित यातायात के लिए नियमों का पालन जरूरी विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के माध्यम से लोगों को नशे की हालत में वाहन नहीं चलाने, दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनने और यातायात नियमों का पूरी जिम्मेदारी के साथ पालन करने के लिए प्रेरित किया। नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति ने सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूक रहने और दूसरों को भी इसके प्रति सजग करने का संदेश दिया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में सड़क सुरक्षा के प्रति जिम्मेदारी की भावना विकसित करना और उन्हें यातायात नियमों के महत्व से परिचित कराना था। इसके साथ ही विद्यार्थियों को सुरक्षित व्यवहार अपनाने तथा सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम में अपनी भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया गया। सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूक कर रहा कॉलेज इस प्रकार के जागरूकता कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक उत्तरदायित्व, प्रभावी संवाद कौशल और जिम्मेदार नागरिकता के मूल्यों को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने यह संदेश दिया कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों का विषय नहीं, बल्कि प्रत्येक व्यक्ति के जीवन और सुरक्षा से जुड़ी जिम्मेदारी है। आई.टी.एस. कॉलेज ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज़ विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा समाज में जागरूकता और सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। कॉलेज में आयोजित यह कार्यक्रम युवाओं को जिम्मेदार नागरिक बनाने और सड़क सुरक्षा के प्रति सामूहिक चेतना विकसित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल रहा।
Read full article on Facewarta

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan