Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Pricing Register Free
crime

अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:11 चोरी की बाइक और मास्टर चाबियां बरामद, मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 September 15, 2026 👁 1 views
अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार:11 चोरी की बाइक और मास्टर चाबियां बरामद, मास्टर चाबी से खोलते थे लॉक
शामली में आदर्श मंडी पुलिस ने अंतरजनपदीय वाहन चोर गिरोह का खुलासा करते हुए दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी की 11 मोटरसाइकिलें और दो मास्टर चाबियां बरामद हुई हैं। पुलिस ने बताया कि मंगलवार को आदर्श मंडी पुलिस मुंडेट कलां नहर पुल पर संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो युवकों को रोककर पूछताछ की गई। उनकी पहचान धर्मेंद्र पुत्र सुखविंदर निवासी तिसंग, थाना झिंझाना और विक्की पुत्र ब्रजपाल उर्फ बिरजा निवासी जंधेड़ी, थाना कैराना के रूप में हुई। पुलिस ने दोनों के कब्जे से एक हीरो स्प्लेंडर बाइक (यूपी19पी9660) बरामद की। जांच में सामने आया कि यह बाइक 11 सितंबर को बीएसएम स्कूल के बाहर से चोरी हुई थी। आरोपियों से पूछताछ के बाद उनकी निशानदेही पर गांव गोहरनी के जंगल में बधैव हाईवे के पास एक आम और नाशपाती के बाग से 10 अन्य चोरी की मोटरसाइकिलें भी मिलीं। बरामद बाइकों में स्प्लेंडर और एचएफ डीलक्स मॉडल शामिल हैं। कुछ बाइकों पर नंबर प्लेट नहीं थी, जबकि कुछ पर उत्तर प्रदेश, हरियाणा और दिल्ली के नंबर दर्ज थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से वाहन चोरी में इस्तेमाल होने वाली दो मास्टर चाबियां भी बरामद की हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मास्टर चाबी से दोपहिया वाहनों के लॉक खोलकर बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को सुनसान स्थान पर छिपाकर रखा जाता था। पुलिस अब बरामद सभी बाइकों के वास्तविक मालिकों और उनके चोरी होने की घटनाओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ आदर्श मंडी थाने में बीएनएस की धारा 303(2) के तहत मुकदमे दर्ज हैं। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी मास्टर चाबी से दोपहिया वाहनों के लॉक खोलकर बाइक चोरी करते थे। चोरी के बाद वाहनों को सुनसान स्थान पर छिपाकर रखा जाता था। पुलिस अब बरामद सभी बाइकों के वास्तविक मालिकों और उनके चोरी होने की घटनाओं का रिकॉर्ड खंगाल रही है। एसपी नरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी शातिर अंतरजनपदीय वाहन चोर हैं। बरामद मोटरसाइकिलों के संबंध में जानकारी जुटाई जा रही है। गिरोह में शामिल अन्य लोगों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को लगाया गया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ तहत मुकदमे दर्ज हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan