Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

बेगूसराय ज्वेलर्स डकैती कांड में 7 गिरफ्तार, नाबालिग भी धराया:पश्चिम बंगाल-झारखंड तक छापेमारी, बगीचे में छिपाई थी वारदात में इस्तेमाल बाइक

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 3 views
बेगूसराय ज्वेलर्स डकैती कांड में 7 गिरफ्तार, नाबालिग भी धराया:पश्चिम बंगाल-झारखंड तक छापेमारी, बगीचे में छिपाई थी वारदात में इस्तेमाल बाइक
बेगूसराय में 16 अक्टूबर को मां पार्वती ज्वेलर्स में डकैती हुई थी। पुलिस ने मामले में सीसीटीवी के आधार पर 8 अपराधियों को चिह्नित किया है। इनमें 7 को गिरफ्तार किया है, जबकि एक नाबालिग को भी पकड़ा है। पुलिस के अनुसार मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार गांव स्थित राम उपकार सिंह के बगीचे से घटना में इस्तेमाल 2 बाइक बरामद हुई। राम उपकार सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उसने बताया कि मेरा भांजा लखीसराय निवासी राजवर्धन और उसके तीन-चार दोस्त भी वारदात में शामिल थे। राजवर्धन ही सरगना है। घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी 2 भागों में बंटकर भागे थे। ये लोग मुफस्सिल थाना क्षेत्र के खम्हार पहुंचे, जहां रिश्तेदार के यहां लूटे गए सामान का कुछ हिस्सा छिपाया था। इसके बाद सभी तितर-बितर हो गए। पुलिस ने पश्चिम बंगाल, झारखंड और लखीसराय जिले की सीमाओं पर दबिश बनाई और अलग-अलग जगहों से अपराधियों को पकड़ा। मामला फुलवड़िया थाना क्षेत्र के फुलवड़िया बाजार का है। अपराधियों ने गोलीबारी भी की थी एसपी मनीष ने बताया कि 16 अक्टूबर की दोपहर को फुलवड़िया थाना क्षेत्र स्थित मां पार्वती ज्वेलर्स में घुसकर अपराधियों ने गोलीबारी की और हथियार के बल पर जेवरात लूटकर फरार हो गए थे। इस वारदात के बाद तेघड़ा डीएसपी और एसटीएफ की विशेष टीमों का गठन किया था, जो लगातार तकनीकी साक्ष्य जुटाने में लगी थी। जांच के दौरान पुलिस ने घटनास्थल और विभिन्न स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जिससे यह स्पष्ट हुआ कि इस डकैती की वारदात को 6 अपराधियों ने अंजाम दिया था। अपराधियों के पास बरामद सामान पुलिस ने अपराधियों के पास से लूटे गए आभूषणों का बड़ा हिस्सा, कई हथियार, गोली और वारदात में इस्तेमाल की गई बाइक बरामद की है। एसपी मनीष ने बताया कि पूरी कार्रवाई बेगूसराय पुलिस, डीआईयू टीम और एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी के बाद संभव हो सकी है। पुलिस ने 1 किलो 440 ग्राम चांदी की पायल, 443 पीस मोती की माला, मां पार्वती ज्वेलर्स का खाली डिब्बा, एक 7.65 एमएम पिस्टल, एक मैगजीन, 7.65 एमएम के 8 कारतूस, 2 खोखे, कट्टा, घटना के समय पहने गए चप्पल, आर्मी कलर का गमछा और अन्य सामान शामिल हैं। डकैती में शामिल बाइक-अन्य कपड़े भी पुलिस के हाथ लगे हैं। इनकी हुई गिरफ्तारी एसपी ने बताया कि इस मामले में फुलवरिया के रहने वाले मो. राजा, तेघड़ा थाना क्षेत्र स्थित दुलारपुर पेठिया गाछी के अंशुमान कुमार उर्फ मिट्टू, दनियालपुर तेघड़ा के मो. अब्दुल रहमान उर्फ शदाब और लखीसराय जिला स्थित ओलीपुर के रहने वाले माधव कुमार उर्फ माधव कश्यप, राजवर्धन, लखीसराय रामचंद्रपुर के कन्हैया उर्फ कारू उर्फ कालिया को गिरफ्तार किया गया है। मो. राजा के सहयोगियों की भी पहचान की गई है। एसपी ने बताया कि इन सभी गिरफ्तार अपराधियों का लंबा आपराधिक इतिहास रहा है। इनमें से कई अपराधियों के खिलाफ बेगूसराय के बरौनी रेल थाना, फुलवड़िया थाना, नगर थाना, मंसूरचक थाना, मुफस्सिल थाना, छौड़ाही थाना तथा लखीसराय जिले के पिपरिया थाना में आर्म्स एक्ट, चोरी, लूट, डकैती और हत्या के प्रयास जैसे गंभीर मामले पहले से दर्ज हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan