Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

बिजली लाइन से रास्ता बंद, एमडी ने बैठाई जांच:पीवीवीएनएल की जनसुनवाई में परतापुर, पल्लवपुरम, किठौर से पहुंचीं शिकायतें, बिजली चोरी के मामले उठे

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 5 views
बिजली लाइन से रास्ता बंद, एमडी ने बैठाई जांच:पीवीवीएनएल की जनसुनवाई में परतापुर, पल्लवपुरम, किठौर से पहुंचीं शिकायतें, बिजली चोरी के मामले उठे
पश्चिमांचल विद्युत वितरण निगम (पीवीवीएनएल) की जनसुनवाई में बिजली विभाग की कार्यप्रणाली से जुड़ी कई गंभीर शिकायतें सामने आईं। कहीं निजी नलकूप की विद्युत लाइन से रास्ता बाधित होने का मामला था तो कहीं 11 केवी की लाइन मकानों की छतों के ऊपर से गुजर रही थी। बिजली बिलों में नाम-पते की गलतियों, नए कनेक्शन, रूफटॉप सोलर की नेट मीटरिंग और बिजली चोरी के जुर्माने की शिकायतें भी पहुंचीं। ऊर्जा भवन में आयोजित जनसुनवाई के दौरान प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को जांच और नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए। रास्ता रोक रही बिजली की 11 केवी लाइन ग्रामीण के विद्युत वितरण खंड प्रथम के अंतर्गत परतापुर, पल्लवपुरम और किठौर से कई शिकायतें आईं। छज्जूपुर, मोहिउद्दीनपुर, परतापुर निवासी सरवचन सिंह ने निजी नलकूप की विद्युत लाइन के कारण आवागमन बाधित होने की शिकायत की। विद्युत सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर एमडी ने सुरक्षा मानकों का ध्यान रखते हुए लाइन शिफ्ट करने और रास्ता अवरोधमुक्त कराने के निर्देश दिए। छत के ऊपर से जा रही लाइन पर जांच बैठी अम्हैड़ा में मकानों की छतों के ऊपर से 11 केवी विद्युत लाइन गुजरने की शिकायत पर संबंधित अधिशासी अभियंता को निष्पक्ष जांच कर नियमानुसार कार्रवाई करने को कहा गया। इन मामलों में विद्युत सुरक्षा और आम लोगों की आवाजाही से जुड़े पहलुओं की जांच के निर्देश दिए गए। बिलों की गड़बड़ी से नए कनेक्शन तक की शिकायतें जनसुनवाई में रिजवान, फारुख और मदीना ने बिजली बिलों में नाम और पते की त्रुटियां सुधारने की मांग की। एमडी ने संबंधित अधिकारियों को अभिलेख दुरुस्त करने के निर्देश दिए। लोहियानगर निवासी इरम खातून के नए घरेलू कनेक्शन के मामले में बकाया राशि और मीटर से संबंधित तथ्यों की पारदर्शी समीक्षा कर नियमानुसार समाधान निकालने को कहा गया। नेट मीटरिंग जल्द शुरू करने के निर्देश अच्छरौंडा निवासी उर्मिला के तीन किलोवाट के रूफटॉप सोलर संयोजन की नेट मीटरिंग शुरू नहीं हो पा रही थी। इसके लिए स्मार्ट मीटर की कॉन्फिगरेशन अपडेट करने की जरूरत बताई गई। एमडी ने परीक्षणशाला को प्रक्रिया जल्द पूरी कर नेट मीटरिंग शुरू कराने के निर्देश दिए, ताकि उपभोक्ता को सौर ऊर्जा का लाभ मिल सके। बिजली चोरी के जुर्माने पर दोबारा जांच बैठी जनसुनवाई में मीटर को कथित तौर पर बिना उचित कारण हटाकर ले जाने और बिजली चोरी के जुर्माने से जुड़ी शिकायतें भी उठीं। एमडी ने संबंधित अवर अभियंता और जांच अधिकारियों को प्रकरणों की निष्पक्ष पुनः जांच करने और तथ्यों के आधार पर उपभोक्ता को नियमानुसार राहत देने के निर्देश दिए। शीर्ष स्तर पर शिकायत सुनने की व्यवस्था प्रबंध निदेशक रवीश गुप्ता ने कहा कि जनसुनवाई का उद्देश्य उपभोक्ताओं को अपनी समस्याएं सीधे विभाग के शीर्ष अधिकारियों के सामने रखने का अवसर देना और उनका प्रभावी समाधान सुनिश्चित करना है। उन्होंने शिकायतों पर पारदर्शी तरीके से कार्रवाई करने पर जोर दिया। जनसुनवाई में निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) आशु कालिया, निदेशक (वाणिज्य) संजय जैन और निदेशक (वित्त) स्वतंत्र कुमार तोमर सहित विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan