education
डॉ. अंशु सिंह को VIPM सर्वश्रेष्ठ पीजी थीसिस अवार्ड
राजस्थान पशु चिकित्सा एवं पशु विज्ञान विश्वविद्यालय, बीकानेर के कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस की डॉ. अंशु सिंह को राष्ट्रीय स्तर पर VIPM सर्वश्रेष्ठ पीजी थीसिस अवार्ड-2026 (कम्पैनियन एनिमल मेडिसिन) से सम्मानित किया गया। यह पुरस्कार जयपुर में वेटरनरी इंटर्नल एंड प्रिवेंटिव मेडिसिन सोसायटी के राष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान प्रदान किया गया। डॉ. अंशु सिंह का शोध “कैनिन पायोडर्मिस में विषाक्तता एवं एंटीबायोटिक प्रतिरोध पर व्यापक अध्ययन” विषय पर केंद्रित रहा, जिसमें श्वानों में होने वाले जीवाणु जनित त्वचा रोग के कारक जीवाणुओं की रोगजनकता और एंटीबायोटिक प्रतिरोध संबंधी विशेषताओं का विश्लेषण किया गया।
Read full article on Bhaskar