education
एमएसजे प्रदेश के टॉप-10 बेस्ट प्रैक्टिस वाले कॉलेजों में शामिल
भास्कर न्यूज | भरतपुर प्रदेश के 639 महाविद्यालयों में भरतपुर के एमएसजे कॉलेज ने अपनी जगह टॉप-10 में बनाई है। कॉलेज शिक्षा राजस्थान की ओर से पहली बार बेस्ट प्रैक्टिस अपनाने वाले महाविद्यालयों का चयन किया गया है। इसमें एमएसजे कॉलेज को शोध, नवाचार और रोजगारपरक योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के लिए चुना गया। प्राचार्य डॉ. संजय कुमार ने जयपुर में मुख्य सचिव, अतिरिक्त मुख्य सचिव और आयुक्त कॉलेज शिक्षा के समक्ष कॉलेज की उपलब्धियों का प्रजेंटेशन दिया। कॉलेज में 37 शोध पर्यवेक्षकों के निर्देशन में 146 शोधार्थी शोध कर रहे हैं। गणित विभाग ने आईआईटी खड़गपुर के साथ मिलकर लैब में विद्यार्थियों की प्रैक्टिकल गतिविधियों पर नजर रखने वाली डिवाइस विकसित की है। वहीं, जनवरी के पहले सप्ताह से फ्रेंच भाषा का कोर्स शुरू होगा। इसमें प्रवेश के लिए 150 विद्यार्थियों ने रजिस्ट्रेशन कराया है। गणित विभाग के डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने आईआईटी खड़गपुर के साथ विशेष डिवाइस विकसित की है। यह कैमरे की तरह काम करेगी। डिवाइस लैब में एक साथ 20 विद्यार्थी पर नजर रख सकेगी।
Read full article on Bhaskar