politics
डीडवाना में कल निकलेगी राष्ट्रीय एकता दौड़:बांगड़ हॉस्पिटल चौराहे से होगी रवाना, प्रतिभागियों को दिलाई जाएगी एकता की शपथ
डीडवाना में सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती और राष्ट्रीय एकता दिवस पर 31 अक्टूबर को ‘रन फॉर यूनिटी’ निकाली जाएगी। दौड़ के बाद प्रतिभागियों को देश की एकता और अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी। अतिरिक्त जिला कलेक्टर रतन कुमार ने बताया कि जिला स्तर पर कार्यक्रम की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय एकता दौड़ शनिवार (31 अक्टूबर) को सुबह 8:30 बजे शुरू होगी। दौड़ बांगड़ हॉस्पिटल चौराहे से शुरू होकर ब्लॉक शिक्षा अधिकारी कार्यालय, डीडवाना तक जाएगी। समापन पर अधिकारियों, कर्मचारियों, युवाओं और आम लोगों को देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा बनाए रखने की शपथ दिलाई जाएगी। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी, खेल अधिकारी, नेहरू युवा केंद्र, जिला उद्योग केंद्र, एनएसएस, एनसीसी और स्काउट गाइड के प्रभारियों को निर्देश दिए गए हैं।
Read full article on Bhaskar