Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

DGP के बंगले के बगल में IAS के घर चोरी:भोपाल के VIP इलाके चार इमली से चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 27, 2026 👁 4 views
DGP के बंगले के बगल में IAS के घर चोरी:भोपाल के VIP इलाके चार इमली से चंदन का पेड़ काटकर ले गए चोर
भोपाल के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले पॉश इलाके चार इमली में चोरों ने IAS अधिकारी विवेक पोरवाल के घर को निशाना बनाया। चोर घर में लगा चंदन का पेड़ काटकर ले गए। हैरानी की बात यह है कि अधिकारी का आवास प्रदेश के DGP कैलाश मकवाना के घर के बगल में है। घटना के वक्त घर में गार्ड भी तैनात था, लेकिन उसे वारदात की भनक तक नहीं लगी। अतिरिक्त पुलिस आयुक्त शैलेंद्र सिंह चौहान के मुताबिक, घटना सोमवार रात हबीबगंज थाना क्षेत्र की है। शुरुआती जानकारी के अनुसार, करीब तीन लोग रात में IAS अधिकारी के घर में घुसे और वहां लगा चंदन का पेड़ काटकर ले गए। पुलिस ने घटना की जानकारी मिलने के बाद जांच शुरू कर दी है। आरोपियों की पहचान कर उनका पता लगाने और जल्द गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस के मुताबिक, वारदात के समय घर में गार्ड मौजूद था। हालांकि, शुरुआती जानकारी में आशंका जताई गई है कि रात में गार्ड सो गया था और उसे चोरी का पता नहीं चला। हबीबगंज पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच भी मामले की जांच कर रही है। पहले भी VIP इलाकों में हो चुकी हैं चोरी की वारदातें चार इमली में वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों के साथ ही कई नेताओं के आवास हैं। इसके बावजूद इस इलाके में चोरी की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। इससे पहले भी VIP इलाकों में चोरी की घटनाएं सामने आ चुकी हैं। इनमें IG इंटेलिजेंस के आवास के आसपास चोरी और भाजपा विधायक व पूर्व मंत्री अजय विश्नोई के सरकारी बंगले में हुई चोरी की घटनाएं शामिल हैं। इसके अलावा इन दिनों मंत्री विश्वास सारंग के बंगले में भी चोरी की घटना हाल ही में हो चुकी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan