crime
EOW-ACB में पदस्थ पुलिसकर्मियों की वापसी, इंस्पेक्टर-SI समेत कई कर्मचारियों को भेजा गया पुलिस विभाग
रायपुर: छत्तीसगढ़ में आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो (EOW) और एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) में पदस्थ पुलिसकर्मियों को वापस पुलिस विभाग में भेजने का आदेश जारी किया गया है। सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार, कुल 12 पुलिसकर्मियों को उनके मूल विभाग में वापस भेजा गया है। सूची में सात इंस्पेक्टर, एक सब इंस्पेक्टर, एक सहायक उप निरीक्षक (ASI) और तीन आरक्षक शामिल हैं। इन सभी पुलिसकर्मियों के दायित्व अब गृह विभाग के अधीन वापस सौंप दिए गए हैं।
Read full article on Inh News