politics
ग्राम पंचायत मेहन्दुरिया के सरपंच और उप सरपंच ने कार्यभार ग्रहण किया
दरीबा| ग्राम पंचायत मेहन्दुरिया के नवनिर्वाचित सरपंच कृष्णा जगदीश सालवी ने गुरुवार सुबह सवा सात बजे पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर उपसरपंच ओम प्रकाश वैष्णव, वार्ड पंच ममता देवी दाधीच, नरेश चण्डक, नवीन भांड, रजनी जयसवाल, यशोधरा राणावत, देवीलाल भील, सीमा बैरवा तथा गांव के नागरिक बंधु रिटायर्ड प्रिंसिपल रणछोड़ दास वैष्णव वरिष्ठ समाजसेवी विजय कुमार सुराणा, बद्री लाल सोनी, बाबूलाल चारण, विष्णु कुमार जायसवाल, ललित दाधीच, रणजीत सिंह राणावत आदि की उपस्थिति में समस्त कार्यक्रम ने शपथ ली और कार्य ग्रहण किया।
Read full article on Bhaskar