crime
हमीरपुर में सड़क पर लेटा युवक, 1 किमी जाम लगा:युवक ने घसीटकर हटाया, जड़ा थप्पड़
हमीरपुर में महिला थाने के पास मंगलवार शाम करीब 7 बजे एक युवक बीच सड़क पर लेट गया। इससे यातायात बाधित हो गया और सड़क पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। युवक को हटाने पहुंचे एक व्यक्ति से उसकी कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते हाथापाई में बदल गई। सड़क से हटाने पर हुआ विवाद प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक के सड़क पर लेटने से गाड़ियों की आवाजाही रुक गई। उसे हटाने की कोशिश की गई, लेकिन वह सड़क से नहीं हटा। इसी दौरान खाकी ड्रेस पहने एक युवक उसे हटाने पहुंचा। इस पर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और फिर मारपीट होने लगी। बाद में युवक को घसीटकर सड़क से हटाया गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, युवक के सड़क पर लेटने की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है। पुलिस की ओर से कार्रवाई को लेकर भी फिलहाल कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
Read full article on Bhaskar