Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

मोबाइल बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई:मेरठ में जवाबी फायरिंग में घायल; पुलिस ने गिरफ्तार किया

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
मोबाइल बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस पर गोली चलाई:मेरठ में जवाबी फायरिंग में घायल; पुलिस ने गिरफ्तार किया
मेरठ के लालकुर्ती थाना क्षेत्र में मोबाइल लूटकर फरार हुए आरोपी की शनिवार को पुलिस से मुठभेड़ हो गई। कसेरूखेड़ा में मोबाइल बरामद कराने ले जाने के दौरान आरोपी ने छिपाकर रखे तमंचे से पुलिस टीम पर गोली चलाई। जवाबी कार्रवाई में आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। उसकी पहचान बिजनौर निवासी शारिक के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, वह बिजनौर से मेरठ आकर लूट करता था। पुलिस के अनुसार, बृहस्पतिवार को लालकुर्ती इलाके के सन्नी शर्मा से बाइक सवार बदमाश मोबाइल लूटकर फरार हो गए थे। सन्नी की शिकायत पर लालकुर्ती पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी। वारदात में इस्तेमाल बाइक के नंबर से भी आरोपी की पहचान करने की कोशिश की। पुलिस जांच में आरोपी का सुराग मिलने पर टीम शुक्रवार को बिजनौर पहुंची और शारिक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने बताया कि लूटा गया मोबाइल कसेरूखेड़ा इलाके में छिपाकर रखा है। शनिवार शाम थाना प्रभारी विजय कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ उसे मोबाइल बरामद कराने बताए गए स्थान पर ले गए। पुलिस के मुताबिक, मौके पर शारिक ने पहले से छिपाकर रखे तमंचे से टीम पर गोली चलाई। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में वह घायल हो गया। पुलिस ने उसे पकड़कर इलाज के लिए अस्पताल भेजा। पुलिस शारिक के आपराधिक रिकॉर्ड की जानकारी जुटा रही है। उससे पूछताछ कर यह भी पता लगाया जा रहा है कि मेरठ में मोबाइल लूट की अन्य घटनाओं में उसकी भूमिका थी या नहीं और उसके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan