Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

मोबाइल छीनने के बाद युवक ने फांसी लगाई:प्रेमिका से बात करने पर पत्नी से हुआ था झगड़ा; 3 बार की थी सुसाइड की कोशिश

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 31, 2026 👁 1 views
मोबाइल छीनने के बाद युवक ने फांसी लगाई:प्रेमिका से बात करने पर पत्नी से हुआ था झगड़ा; 3 बार की थी सुसाइड की कोशिश
मैनपुरी में प्रेमिका से फोन पर बातचीत को लेकर घर में चल रहा विवाद एक युवक की मौत की वजह बन गया। शुक्रवार रात करीब 10:30 बजे परिजनों ने 30 साल के युवक का मोबाइल फोन छीन लिया। इससे नाराज होकर वह अपने कमरे में चला गया। उसने साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। घटना के समय घर में मौजूद परिजनों को जानकारी हुई तो चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शनिवार दोपहर करीब 3 बजे पोस्टमार्टम कराया। एक साल से मायके में रह रही थी पत्नी घटना भोगांव थाना क्षेत्र के मोहल्ला भीमनगर की है। यहां निवासी आनंद उर्फ राहुल पुत्र राकेश की शादी हो चुकी थी। उसके परिवार में 9 साल का बेटा और 6 साल की बेटी है। बताया गया कि आनंद का मोहल्ले की ही एक युवती से प्रेम संबंध था। युवती से फोन पर बातचीत को लेकर उसका पत्नी से अक्सर विवाद होता था। इसी वजह से पत्नी रेनू करीब एक साल से मायके में रह रही थी। बाद में वह बेटी को लेकर दिल्ली चली गई और वहां निजी नौकरी करने लगी। बेटा पिता के पास ही रह रहा था। मोबाइल छीनने के बाद कमरे में चला गया परिजनों के मुताबिक, आनंद दिल्ली में ओला कंपनी की गाड़ी चलाता था। करीब एक महीने पहले ही वह दिल्ली से घर लौटा था। इसके बाद भी युवती से बातचीत को लेकर विवाद जारी था। शुक्रवार रात परिजनों ने उसका मोबाइल फोन ले लिया। परिवार का कहना था कि वह युवती से बातचीत न करे, इसलिए फोन अपने पास रख लिया था। मोबाइल छीने जाने से नाराज आनंद कमरे में चला गया और साड़ी से फंदा लगाकर जान दे दी। पहले भी तीन बार कर चुका था प्रयास मृतक के भाई विशाल ने बताया कि युवती से बातचीत को लेकर घर में पहले भी कई बार विवाद हो चुका था। आनंद इससे पहले भी तीन बार फंदा लगाकर जान देने का प्रयास कर चुका था, लेकिन हर बार परिजनों ने समय रहते उसे बचा लिया था। इस बार परिवार को संभलने का मौका नहीं मिला। दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया घटना के बाद परिवार में मातम पसरा है। बेटा पिता के पास रह रहा था, जबकि बेटी मां के साथ दिल्ली में है। पिता की मौत से दोनों बच्चों के सिर से साया उठ गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराने के बाद मामले की जांच शुरू कर दी है।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan