Canada's #1 Community Marketplace
Home Blog News Announcements Carpooling Pricing Register Free
crime

मंडला में नर्मदा किनारे अवैध शराब के अड्डों पर दबिश:3500KG महुआ लाहन नष्ट; 95 लीटर कच्ची शराब समेत 3.64 लाख की सामग्री जब्त

📰 Bhaskar 🕐 1 min read 📅 October 29, 2026 👁 2 views
मंडला में नर्मदा किनारे अवैध शराब के अड्डों पर दबिश:3500KG महुआ लाहन नष्ट; 95 लीटर कच्ची शराब समेत 3.64 लाख की सामग्री जब्त
मंडला जिले में अवैध शराब बनाने के अड्डों पर आबकारी विभाग ने गुरुवार को कार्रवाई की। मंडला वृत्त की टीम ने ग्राम गोंझी से आगे सहस्रधारा रोड पर नर्मदा नदी के किनारे दबिश देकर करीब 3500 किलो महुआ लाहन नष्ट किया और 95 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची शराब जब्त की। विभाग ने चार प्रकरण दर्ज किए हैं। 350 डिब्बों में मिला महुआ लाहन आबकारी विभाग के अनुसार, अलग-अलग अड्डों से महुआ लाहन से भरे करीब 350 डिब्बे मिले। हर डिब्बे में लगभग 10 किलो लाहन था। टीम ने मौके पर ही पूरा लाहन नष्ट कर दिया। शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले बर्तनों को भी नष्ट किया गया। टीम को देखकर भागे शराब बनाने वाले कार्रवाई के दौरान आबकारी बल को देखकर शराब बनाने में शामिल लोग भाग गए। विभाग उनकी तलाश कर रहा है। अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अवैध शराब बनाने के चार प्रकरण दर्ज किए गए हैं। 3.64 लाख रुपए की सामग्री जब्त विभाग के मुताबिक, जब्त शराब और लाहन की कुल अनुमानित कीमत 3 लाख 64 हजार 250 रुपए है। कार्रवाई में आबकारी उपनिरीक्षक सर्वेश नागवंशी, सचिन मंडलोई और हरे सिंह उइके सहित आबकारी बल के अन्य कर्मचारी शामिल रहे। आबकारी विभाग ने कहा कि अवैध शराब बनाने और बेचने के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।
Read full article on Bhaskar

Related News

🤖
GoBazaar Assistant
Search listings, jobs, events & more
👋 Hi! I can help you find anything on GoBazaar.
Try asking me something like:
"Room for rent under $800 in Calgary"
Select Location
All Canada
Alberta
British Columbia
Manitoba
New Brunswick
Nova Scotia
Ontario
Quebec
Saskatchewan